Gold Price Today: वेडिंग सीजन में और सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक
Gold Price Today: बीते दिनों सोने की कीमतों (Gold Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखे जानें के बाद, आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है।

Gold Price Today: बीते दिनों सोने की कीमतों (Gold Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखे जानें के बाद, आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। सोने के दामों में गिरावट आना, ग्राहकों के लिए सोना खरीदने का बिल्कुल उचित समय है।
आपको बता दें कि 25 नवंबर गुरूवार को 22 कैरट गोल्ड के भाव (22K Gold) में 10 रूपये की गिरावट देखी गई है। जिसके चलते राजधानी में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 46,840 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
हालांकि 24 कैरट सोने के दाम (24K Gold) में भी 10 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते अब 24 कैरेट सोना दिल्ली में 51,090 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं बात करें चांदी (Silver) की तो, चांदी के दामों में आज उछाल देखने को मिली है। 200 रूपये की उछाल के चलते चांदी आज मार्केट में 62,900 रूपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
ये भी पढ़े: आज का हिन्दू पंचांग: जानिए 25 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल










