आधार और Ration कार्ड रखने वालों के लिए अच्छी खबर! बढ़ी लिंक करने की तारीख
बता दें कि पहले इसको लिंक करने की आखिरी तारीख इस महीने कि 30 जून 2023 थी, लेकिन अब इसको सरकार द्वारा 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है

देश में बहुत से लोग है जो राशन लेते है और इसी के चलते अब राशन कार्ड रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है जहां केंद्र सरकार की तरफ से राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है जिसमे सरकार ने एक बार फिर से आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की तारीख को बढ़ा दिया है।
बता दें कि पहले इसको लिंक करने की आखिरी तारीख इस महीने कि 30 जून 2023 थी, लेकिन अब इसको सरकार द्वारा 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है जिसमे आपके पास अब राशन को आधार से लिंक करने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 हो चुकी है। ऐसे में खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के चलते, अब राशन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 हो चुकी है। साथ ही अब सरकार द्वारा ये सुविधा इसलिए शुरू कि गयी है जिससे एक से ज्यादा राशन कार्ड रखने वालों पर रोक लग सके।
ऐसे करे अप्लाई
- सबसे पहले आपको पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की वेबसाइट पर जाना है।
- अब अपने आधार को अपने वर्तमान कार्ड से जोड़ने का विकल्प आपको चुनना होगा।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड और पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर को उसी ढंग में दर्ज करना होगा।
- उसके बाद ‘continue/submit’ का विकल्प चुनना है।
- ये सब करने के बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करना होगा।
- ऐसे में जब ये पूरी प्रक्रिया हो जाएगी तो आपके पास SMS भेजा जाएगा।
तय लिमिट से ज्यादा नहीं मिल पाएंगे राशन
हालाँकि, बताते चले कि अगर आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करा लेते हैं तो इसके बाद कोई भी और व्यक्ति तय कोटे से ज्यादा राशन नहीं ले सकता और इसके बाद में जो भी लोग राशन लेने में गड़बड़ी करते हुए नज़र आता हैं तो वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और जिससे जरुरतमंदों लोगो को ही सबसे ज्यादा सब्सिडी पर ज्यादा अनाज मिल सकेगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










