सरकार ने इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी चलाने की दी मंजूरी, इससे प्रदूषण होगा कम
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह जरूरी खबर आपके लिए है बता दें कि कुछ दिन पहले तक आप बाइक कैब का यूज करते थे और अब दिल्ली में.......

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह जरूरी खबर आपके लिए है बता दें कि कुछ दिन पहले तक आप बाइक कैब का यूज करते थे और अब दिल्ली में यह सुविधा एक बार फिर से चालू होने जा रही है जी हा आप सरकार ने दिल्ली में एक बार फिर से बाइक कैब चलाने की मंजूरी दे दी है बता दें कि अरविन्द केजरीवाल ने ऑनलाइन कैब सर्विस देने वाली कंपनियों और सर्विस प्रोवाइडर्स के रेगुलेशन के लिए पॉलिसी को मंजूरी दी है।
जानकारी के अनुसार केजरीवाल ने मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना-2023 को मंजूरी दे दी है इससे दिल्ली में कैब सर्विस प्रोवाइडर और बाइक किराये पर देने की सर्विस के लिए पॉलिसी बनाने की शुरवात की गई है और इसमें खाली बाइक को ही टैक्सी के रूप में चलाने की बात कही है इस योजना के मुताबिक दिल्ली में सभी बाइक टैक्सी और दोपहिया रेंटल सर्विस सिर्फ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से ही दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इस योजना को उपराजयपाल के पास भेज दिया गया है और परिवहन विभाग इसे अंतिम रूप देने से पहले जनता से प्रतिक्रिया लेगा। इसके अलावा बयान में यह भी कहा गया कि नए नियम दिल्ली ईवी नीति, 2020 को ध्यान में रखकर बनाये गए है।
जैसा की आपको पता है कि विभाग ने बाइक टैक्सियों को दिल्ली में चेतावनी दी थी कि अगर नियमों का उलंघन करते हुए पाए गए तो लाखों का जुर्माना लगाया जायेगा। इस योजना से दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने में मदद मिलेगी और रोजगार का अवसर भी पैदा होगा।
यह भी पढ़ें: चलती बाइक पर खड़ा होकर खाता दिखा गुटखा, फिर किया ये कारनामा










