HDFC बैंक के ग्राहकों को लगा बड़ा झटका

क्या आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है? अगर आपका जवाब हां है तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल HDFC बैंक के खाताधारकों को एक बड़ा झटका लगा है.

क्या आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है? अगर आपका जवाब हां है तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल HDFC बैंक के खाताधारकों को एक बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें कि बैंक की तरफ से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की गई है.

बैंक की तरफ से MCLR रेट में 0.05 से लेकर 0.15 प्रतिशत तक का इजाफा करने का फैसला लिया गया है. बैंक के द्वारा उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये फैसला 8 मई 2023 से लागू होगा.

जिन लोगों को नही पता की MCLR  क्या होता है उन्हें आसान शब्दों में बताया जाए तो इसका असर सीधे तौर पर होम लोन और कार लोन की EMI पर पड़ेगा. इसका मतलब ये हुआ कि अब आपको भविष्य में कोई भी किश्त(EMI) का जयादा भुगतान करना पड़ेगा. 

HDFC बैंक के मुताबिक एक रात के ल‍िए MCLR रेट 7.95% हो गया है. वहीं, एक महीने की बात करें तो यह रेट 8.10% प्रत‍िशत और इसके अलावा तीन महीने के लिए ये रेट 8.40% प्रत‍िशत होगा. छह महीने के लिए  MCLR रेट 8.80 प्रत‍िशत है.

बैंक की तरफ से किया गया यह इजाफा फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लागू होता है. फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट पर इसका कोई प्रभाव नहीं होता. MCLR वह न्यूनतम ब्याज रेट है, ज‍िससे नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं देता है.

Accherishtey

ये भी पढ़ें: मात्र 4 लाख में बिकने वाली ये कार बन रही लोगों की पसंद

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!