दोगुना टोल टैक्स वसूलने को लेकर केंद्र सरकार को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस
फास्टैग में धनराशि न होने पर टोल के गेट पर दोगुनी नगद राशि वसूलने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से केंद्र सरकार को नोटिस भेजा गया है

फास्टैग में धनराशि न होने पर टोल के गेट पर दोगुनी नगद राशि वसूलने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से केंद्र सरकार को नोटिस भेजा गया है उसमे इस जनहित याचिका पर सरकार ने छह हफ्ते में कोर्ट से जवाब माँगा है. कि केंद्र सरकार को छह हफ्ते में याचिका में उठाये गए सवालों पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा। जानकारी के मुताबिक इस मामले पर अगली सुनवाई 18 अप्रैल को तय की गई है।
इसके अलावा वकील प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने सभी हाईवे को अनिवार्य रूप से फास्टैग हाईवे बना दिया था और जिसके बाद टोल प्लाजा पर नॉन फास्टटैग के लिए कुछ कॅश लाइन भी बनाई गई। लेकिन अब एक और संशोधन कर टोल प्लाजा में कॅश लाइन को ख़त्म कर दिया गया है। यानि अब नॉन फास्टैग वाले वहां और जिनके फास्टैग में बैलेंस नहीं है उनको दुगना टोल टैक्स देना पड़ रहा है।
याचिका में यह भी कहाँ गया कि ये दुगनी राशि किसके पास जाती है उसका ब्योरा भी दिया जाये। इसके अलावा प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि इस मामले पर उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट किया और करीब डेड महीने पहले नितिन गडगरी के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया था और तब गडगरी ने मंत्रालय और एनएचएआई के अधिकारीयों से इस मामले पर हस्तक्षेप कर समस्या का हल निकलने और उस पर अमल करने का आदेश दिया था। लेकिन दो महीने हो गए लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
ये भी पढ़े: Urfi Javed के वीडियो ने मचाया बवाल, जीन्स के बटन खोलकर किया ये काम










