बिज़नेस

लिस्ट में दूसरे स्थान से नीचे कैसे पहुंचे गौतम अडानी? जानें

अडानी ग्रुप की मुश्किलें इन दिनों कम बोने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई में शेयरों में जारी गिरावट से मार्केट में हाहाकार मचा हुआ हैं।

अडानी ग्रुप की मुश्किलें इन दिनों कम बोने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई में शेयरों में जारी गिरावट से मार्केट में हाहाकार मचा हुआ हैं। तो वहीं दिल्ली में विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया।

दरअसल, एक अमेरिकी रिपोर्ट से हिले अडानी साम्राजय ने अब पॉलिटिक्स का मोड़ ले लिया है। इसी को लेकर सवाल यह है कि अब अडानी ग्रुप का क्या होगा, आज पूरी दुनिया की नज़रें अडानी ग्रुप पर ही है। फिर चाहे वो निवेशक हो, या फिर आम लोग।

फिलहाल सभी अडानी ग्रुप के वर्तमान को देखकर भविष्य में आने वाले खतरे का अंदाजा लगा रहे हैं। वैसे अडानी ग्रुप पर इस संकट के पीछे हिंडनबर्ग रिपोर्ट, लेकिन अब तरह तरह की बातें और अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं।

आपकों बता दे कि मौजूदा क्राइसेस को लेकर दो तरह की थ्योरी पेश की जा रही है। पहली ये है कि अडानी ग्रुप को टारगेट करने के लिए बड़ी साजिश के साथ सब कुछ किया जा रहा है।

वहीं दूसरी थ्योरी ये है कि अडानी ग्रुप ने अपने साम्राज्य को लेकर जितना बताया उससे कहीं ज्यादा छिपा रखा है। लेकिन अडानी ग्रुप पर आई रिपोर्ट का झगड़ा सेंसेक्स से देश की संसद तक पहुंच चुका है। 

विपक्ष ने अडानी ग्रुप पर अमेरिका रिपोर्ट को हथियार बनाकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। जिसके बाद लोकसभा में अडानी-अडानी गूंजा, जिसकी वजह से संसद ठप हो गई। 

गौरतलब है कि अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने पहले ही गौतम अडानी को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान से 16वें स्थान पर डाल दिया। इसके अलावा आईएफओ के जरिए जुटाई गई रकम को भी अडानी ग्रुप ने वापस करने का फैसला लिया है। 

शेयर बाज़ार में हर दिन अडानी ग्रुप के शेयर नीचे गिर रहे है। विदेश की नामी फाइनेंस एजेंसियां अडानी ग्रुप के बॉन्ड को लेकर वॉर्निंग जारी कर रही है।

अडानी ग्रुप पर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को करीब 8 लाख करोड़ का घाटा पहुंचाया है। 9 दिन में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी टॉप 10 की लिस्ट से बाहर आ चुके हैं। उनकी कंपनियों के वो शेयर जो आसमान छू रहे थे वो अब गिरते ही जा रहे है। 

Accherishtey

ये भी पढ़े: कभी इतने गरीब हुआ करते थे ब्रह्मानन्दम, फिर इस तरह बदली किस्मत, देखें अनसीन तस्वीरें

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button