5 साल से कम बच्चों का आधार कार्ड ऐसे बनवाएं, जानें प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट
आज कल के डिजिटल युग में आधारकार्ड एक बेहद ही जरूरी दस्तावेज बना गया है. बैंक खाता खुलवाना हो, स्कूल में दाखिला और सरकारी योजनाओं

आज कल के डिजिटल युग में आधारकार्ड एक बेहद ही जरूरी दस्तावेज बना गया है. बैंक खाता खुलवाना हो, स्कूल में दाखिला और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना हो – आपका आधार हर जगह जरूरी है. ऐसे में, अपने छोटे बच्चों के लिए बाल आधार बनवाना भी काफी आवश्यक है. यह 12 अंकों का ख़ास नंबर जो की उनकी शिनाख्त और पते के प्रमाण का पहला दस्तावेज बना है. आजकल स्कूल एडमिशन में भी बच्चों का आधार कार्ड काफी ख़ास है. 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का बाल आधार कार्ड बनाया है. इसलिए आइए आपको बताते हैं बाल आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया के बारे में सबकुछ.
बाल आधार क्या है?
बाल आधार पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी करते है. जिसमे एक बड़ा अंतर यह है कि छोटे बच्चों के नन्ही नन्ही उंगलियों के निशान और आंखों का स्कैन नहीं लेते, क्योंकि यह उम्र तक यह डेटा पूरी प्रकार से विकसित नहीं होता है. इस कार्ड में केवल बच्चे की फोटो, नाम, जन्मतिथि तथा उसके माता-पिता का आधार विवरण मौजूद होता है.
बाल आधार क्यों है जरूरी?
पहचान पत्र: स्कूल में दाखिले से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक, यह बच्चे की शिनाख्त का अहम दस्तावेज बनता है.
सरकारी योजनाओं का लाभ: कई सरकारी सब्सिडी और कल्याणकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए बाल आधार जरुरी है.
भविष्य की नींव: यह बच्चे के डिजिटल रिकॉर्ड शुरू है, जिसके बाद में आसानी से अपडेट कर सकते है.
अस्पताल, स्वास्थ्य बीमा और टीकाकरण जैसी सेवाओं में बच्चे की पहचान के रूप पर प्रयोग है
बाल आधार बनवाने का आसान तरीका
बाल आधार बनवाने की प्रक्रिया बेहद सरल है और इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं.
ऑफलाइन विधि (सीधे केंद्र पर जाकर):
सबसे पहले, आप अपने नजदीकी अधिकृत आधार एनरोलमेंट सेंटर का पता कर सकते है.
वहां जाकर बाल आधार का फॉर्म भरे.
जरूरी दस्तावेजों की अटेस्टेड कॉपी को भरे.
इस प्रक्रिया में माता-पिता में से किसी एक को अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन देना पड़ेगा.
आवेदन जमा करने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी. इसे सुरक्षित रखें, क्योंकि इसकी सहयता से आप
आवेदन को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
बाल आधार के लिए जरूरी दस्तावेज
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड जरुरी।
पते का प्रमाण।









