अगर आप भी है इस बैंक के ग्राहक तो हो जाये सावधान! आज से हो रहा ये बड़ा बदलाव

अगर आपने भी लोन बैंक से ले रखा है तो आपकी SBI EMI अब बढ़ जाने वाली है। वही बैंक द्वारा भी ऑफिशियल वेबसाइट में इस बारे में जानकारी दी गयी है

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI द्वारा अब करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है जहां बैंक आज से यानी 15 जुलाई से एक खास बदलाव किये जाने वाले है, जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है और अगर आपने भी लोन बैंक से ले रखा है तो आपकी SBI EMI अब बढ़ जाने वाली है। वही बैंक द्वारा भी ऑफिशियल वेबसाइट में इस बारे में जानकारी दी गयी है।

बता दें बैंक द्वारा MCLR की दरों में अब इजाफा कर दिया गया है जहां शुक्रवार को बैंक की ओर से जारी हुई नोटिफिकेशन के मुताबिक, MCLR (Marginal Cost Of Funds Based Lending Rate) की दरों में अब कुल 0.05% का इजाफा हो गया है। साथ ही बैंक के इस फैसले से लोन की ब्याज दरों में भी इजाफा हो जाएगा।

15 जुलाई से होंगी लागू

ऐसे में बैंक द्वारा बताया गया है कि नई दरें 15 जुलाई से लागू हो जाएगी और साथ ही बताया कि इस समय ओवरनाइट MCLR पर 8% का रेट है जिसके चलते वहीं, एक महीने में इसका रेट 8.15% है। वही इसके अलावा 3 महीने का रेट 8.15% है।

2 और 3 साल की कितनी होगी ब्याज दर

अब बैंक द्वारा बताया गया है कि 6 महीने का रेट 8.45% और एक साल का रेट 8.55% हो गया है. वहीं, 2 साल का रेट 8.65% और 3 साल के MCL का रेट 8.75% हो चुका है।

बढ़ जाती हैं ब्याज की दरें

हालाँकि, आपको बता दें जब भी कोई बैंक MCLR में इजाफा करता है तो उसी से जुड़े हुए लोन जैसे- होम लोन, व्हीकल लोन की ब्याज दरों में भी खुद ही इजाफा होता दीखता है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!