अगर चाहिए शादी में उड़ाने के लिए नए नोट, तो ये बैंक ग्राहकों को दे रहा है करारे नोट
अगर आप नोटों के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे है और थक गए हो और आपको नए नोट नहीं मिल रहे तो परेशान न होये, एक अच्छी खरब सामने आयी है

अक्सर अपने देखा होगा कि बहुत से फंक्शन में आज के समय में सबको करारे नोट कि जरूरत पड़ती है और ऐसे में अब अक्षय तृतीया से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और यदि आपके घर में भाई की या दोस्त की शादी आने वाली है तो आपका मन भी 10-10 के करारे नोटों को उड़ाने का होता ही होगा।
साथ ही अगर आप 10 के नोटों के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे है और थक गए हो और आपको नए नोट नहीं मिल रहे तो परेशान न होये। एक अच्छी खरब सामने आयी है जहां देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ग्राहकों के लिए अब जबरदस्त ऑफर लेकर आ गया है। जी हां, अब आपको दोस्त या भाई की शादी में उड़ाने के लिए करारे नोट चाहिए तो आप सीधा PNB में जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।
बता दें कि इस बारे में खुद बैंक की तरफ से इसके बारे में ट्वीट करके ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि बैंयदि आपको नए नोट लेने हैं तो जान लीजिए किस तरह से बैंक आपको नए नोट उपलब्ध करा सकता है। साथ ही बैंक की तरफ से यह भी कहा गया कि आप पुराने नोट बदलकर नए नोट इश्यू भी करा सकते हैं और इतना ही नहीं आप कटे-फटे नोट भी सीधा यहां जमा करा कर बदल सकते हैं। बस इसके लिए आपको पंजाब नेशनल बैंक की नजदीकी ब्रांच पर जाना होगा।
ऑनलाइन भी बिक रहे नए नोट
हालाँकि, डिजिटल के जमाने में बहुत सी वेबसाइट की तरफ से भी नए और फ्रेश नोट मुहैया कराए जा रहे हैं। जहां आपको ईबे डॉट इन पर 10 रुपये के नोटों की गड्डी (100 नोट) सिर्फ 1620 रुपये में मिल रहे हैं। साथ ही अगर आपको 20 रुपये कि गड्डी चाहिए तो 100 नोटों की कीमत 2500 रुपये के करीब है। वही 100 रुपये के करारे नोटों की गड्डी के 12000 रुपये में और 200 के नोटों की गड्डी करीब 23,000 रुपये में उपलब्ध हो सकते है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










