अगर बचाना है गर्मी में बिजली का बिल तो अपनाये यह ट्रिक्स, 4000 कम आएगा बिल

बिजली का बिल गर्मी में लोगों की जेबे खाली कर देता है लेकिन अब इससे बचने के लिए घर में कुछ चीजों में बदलाव करना होगा

गर्मियों का मौसम चल रहा है और हर कोई अपने घरो में जितना हो सके गर्मी को भगाने के लिए AC, फैन, कूलर का उपयोग कर रहा है। लेकिन इन चीज़ो से गर्मी से तो लोग बच जातें है मगर बिजली के बिल से नहीं क्योकि गर्मी में इन सब का इस्तेमाल करने का मतलब है कि बिजली के बिल में 50 गुना बढ़ोतरी आना जो लोगों की जेबे ढीली कर देता है। लेकिन अब आप भारी बिजली के बिल से बच सकते है जानिए कैसे।

बता दें कि बिजली का बिल गर्मी में लोगों की जेबे खाली कर देता है लेकिन अब इससे बचने के लिए घर में कुछ चीजों में बदलाव करना होगा। अगर यह उपाए आप इस्तेमाल कर ले तो हर महीने आपका 3 हजार रुपए बच सकता है। ऐसे में सबसे पहले आता है आपके घर में लगा AC, क्योकि इन दिनों Inverter AC आ रहे हैं अगर आपके घर में पुराना Non-Inverter AC लग रहा है तो आप नया AC लगा सकते हैं और साथ ही अगर 4 – 5 Star Rating AC होगा तो और भी ज्यादा अच्छी बात है। इसको लेने का मतलब है की आप आसानी से अपना बिजली का बिल कम करवा सकते हैं।

इतना ही नहीं अगर आप रेगुलर AC की सर्विस नहीं करवाते है तो इस स्थिति में भी कूलिंग बिल्कुल नहीं करता है जिसकी वजह से बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप रेगुलर AC की सर्विस करवाएंगे तो आपको अच्छी कूलिंग के साथ आपका बिल भी काफी बच सकता हैं।

इसी के साथ जो ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करता है वो है घर में लगा गीजर। अब आपके मन में सवाल होगा की गर्मी के मौसम में गीजर कैसे ज्यादा बिजली की खपत कर सकते है? लेकिन ये सर्दियों में तो जरूर आपके लिए नई टेंशन खड़ी कर सकता है। इसीलिए इससे छुटकारा पाने के लिए आप घर में गैस गीजर भी लगा सकते हैं। गैस गीजर भी काफी अच्छा काम करता है और गैस गीजर बहुत आसानी से पानी गर्म कर देता है।

Hair Crown Salon
ये भी पढ़े: DTC में निकली इन पदों के लिए नौकरिया, मिलेगी 60 हजार से ज्यादा सैलरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!