IMF की पाकिस्तान को नसीहत, बेहिचक अमीरों के साथ करे ये काम
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है पिछले कुछ दिनों पहले बिजली की दर में बढ़ोतरी होने के बाद पडोसी मुल्क में महंगाई नए रिकॉर्ड पर पहुँच गई है

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है पिछले कुछ दिनों पहले बिजली की दर में बढ़ोतरी होने के बाद पडोसी मुल्क में महंगाई नए रिकॉर्ड पर पहुँच गई है आपको बता दें कि विदेशी मुद्रा भी घटकर सबसे निचले स्तर पर चल रहा है इसके साथ पाकिस्तान को संकट से उभरने और कर्ज देने के लिए (IMF) ने शर्तों के आधार पर लोन देने की बात कही है
आईएमएफ (IMF) ने पाकिस्तान को लेकर कहाँ कि संकट के समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ज्यादा कमाई करने वाले लोग टैक्स का भुगतान करे। इसके अलावा आईएमएफ (IMF) की तरफ से यह भी कहा गया कि केवल गरीबों को ही सब्सिडी मिलनी चाहिए। इसके अलावा यह भी कहाँ गया कि अगर पाकिस्तान एक देश के रूप में काम करना चाहता है तो ऐसा करना जरुरी हैं
आईएमएफ के चीफ (IMF Chief Kristalina Georgieva) ने कहाँ कि अगर हमे पाकिस्तान की इस खतरनाक स्तिथि से बचना है तो हमे बड़े कदम उठाने की जरुरत है यह भी कहा गया कि आईएमएफ पाकिस्तान के गरीब लोगों को बचाना चाहता है लेकिन अमीरों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलना चाहिए। सब्सिडी गरीबों को मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़े: अब Facebook और Instagram भी वसूलेगा अपने यूजर से ब्लू टिक के पैसा, ये है कीमत










