महंगाई की रेस में नॉन वेज थाली से हुई मेंहगी, विलेन बने आलू-टमाटर

जैसा की आप सभी जानते यही की बढ़ती महंगाई से हर कोई काफी परेशान है. टमाटर, प्याज , आलू, लहसुन की दामों में आग लगी है. खाने-पीने

veg thali cost जैसा की आप सभी जानते यही की बढ़ती महंगाई से हर कोई काफी परेशान है. टमाटर, प्याज , आलू, लहसुन की दामों में आग लगी है. खाने-पीने की चीजें लोगों की पहुंच से काफी दूर है. प्याज टमाटर के दामों ने थाली के रेट भी बढ़ा दिए हैं. घर की थाली 7 प्रतिशत महंगी हो गई है. रेस्टोरेंट और होटल में नहीं बल्कि आपके घर में बनने वाली शाकाहारी थाली के दाम नवंबर में 7 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं.

महंगी हुई वेज- नॉन वेज थाली

हरी सब्जियों, प्याज टमाटर के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से घर में बनने वाली वेज थाली की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. अक्टूबर महीने के आंकड़े को देखें तो घर की वेज थाली की कीमत में 7 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है. अगर नॉन वेज के दाम को देखें तो इसमें भी 2 फीसदी की तेजी आ चुकी है. क्रिसिल की तरफ से आई रिपोर्ट के मुताबिक नॉन वेज थाली की कीमत में 2 फीसदी की तेजी आई है.

क्यों महंगी हुई थालियां

veg thali cost रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार टमाटर, प्याज तथा आलू के दाम बढ़ने से नवंबर में वेज थाली के दाम में बढ़ गई है. नवंबर में वेज थाली 7 प्रतिशत से बढ़कर 32.7 रुपये पर पहुंच गई है. बता दें कि पिछले महीने टमाटर के दाम में 35 फीसदी तो आलू 50 फीसदी दाम बढ़ गए. वहीं दाल और तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं उम्मीद जताई गई है कि दिसंबर में नई फसलों के आवक के साथ कई चीजों के दाम कम होंगे. नई फसलों के आने के दाल, तेल , आलू, टमाटर जैसी चीजों की दाम में कमी आ सकती है, जिसका प्रभाव आपकी रसोई और आपकी थाली पर दिखेगा. वेज थाली के मुकाबले नॉन वेज थाली की कीमत में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!