Indian Railway: अब ट्रेन में टेंशन फ्री होकर सो पाएंगे यात्री, नहीं छूटेगा स्टेशन

रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है जैसा की आपको पता है कि रेलवे लगातार अपनी सर्विसेस में सुधार लेान के साथ-साथ नए अपडेट भी लेके आ रही है

रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है जैसा की आपको पता है कि रेलवे लगातार अपनी सर्विसेस में सुधार लेान के साथ-साथ नए अपडेट भी लेके आ रही है बता दें कि अब आप ट्रैन में स्टेशन छूटने की फ़िक्र किये बिना आराम से सो सकते है और स्टेशन आने से 20 मिनट पहले रेलवे आपको जगा देगा जिससे आपका स्टेशन भी नहीं छूटेगा और आप आराम भी कर पाएंगे। तो आईये आपको रेलवे की इस खास सुविधा के बारे में बताते है।

बता दें कि रेलवे की इस खास सुविधा का नाम है ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ जैसे की कई बार लोगों को ट्रैन में नींद आ जाती है जिस वजह से उनका स्टेशन भी छूट जाता है बता दें कि रेलवे ने इस सुविधा को 139 नंबर की पूछताछ सेवा पर शुरू किया है जानकारी के मुताबिक ट्रैन में सफर कर रहे यात्री इस नंबर के इन्क्वायरी सिस्टम पर अलर्ट की सुविधा मांग सकते हैं.

आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते है तो यह सुविधा खाली रात के 11 बजे से सुबह के 7 बजे तक ही दी जाएगी। इस सुविधा के लिए केवल रेलवे ने 3 रुपए फीस रखी है अगर आप भी यह सर्विस लेते है तो स्टेशन आने से 20 मिनट पहले ही आपके फ़ोन पर अलर्ट भेज दिया जायेगा।

ऐसे शुरू कर सकते हैं सर्विस:

‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ सेवा को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करना होगा कॉल रिसीव होने पर अपनी भाषा चुन्नी होगी जिसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और उसके बाद फिर 2 नंबर दबाना होगा।

इसके बाद यात्री से 10 अंकों का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा और पीएनआर दर्ज करने के बाद कंफर्म करने के लिए 1 डायल करना होगा इस प्रोसेस के होने के बाद सिस्टम पीएनआर नंबर का वेरिफिकेशन कर वेकअप अलर्ट फीड करना होगा जिसके बाद यात्री के मोबाइल पर कंफर्मेशन का एसएमएस मिल जायेगा।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली में जल्द शुरू होने जा रही है Jungle Safari, सरकार ने बनाई योजना

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!