Indian Railways: नाइट में सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले! रेलवे ने शुरू की यह धांसू सर्विस
अगर आप ट्रेन से कही सफर रहे हैं और आपको किसी स्टेशन पर रात में उतरना है तो आप पहले से ही परेशान रहते हैं कि कहीं सफर करते वक्त आप

अगर आप ट्रेन से कही सफर रहे हैं और आपको किसी स्टेशन पर रात में उतरना है तो आप पहले से ही परेशान रहते हैं कि कहीं सफर करते वक्त आप सोते न रह जाएं, या फिर देर से आंख खुली तो कहि सामान न रह जाए. लेकिन अब रेलवे ने इस प्रकार की किसी भी परेशानी से आपको छुटकारा दिलाने के लिए नई सुविधाबनाई गयी है. रेलवे की और से अब नाइट में सफर करने वालों के लिए शुरू की गई सुविधा सुनकर आप भी बेहद खुश हो जाएंगे.
रेलवे यात्री के लिए लगातार सुधार:
दरअसल, रेलवे की और से यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार लाना का प्रयास चल रहा है. इसके चलते देश के बहुत से स्टेशन पर वाई-फाई, एस्केलेटर के साथ-साथ तमाम फैसिलिटी शुरू की गई हैं. अब रात में यात्रा करने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी जबरदस्त सर्विस शुरू की है. इस सुविधा के लागू होने से अब आप ट्रेन में आराम से सो सकेंगे. जी हां, अब आप जिस भी स्टेशन पर उतरना चाहते है, तो उसके छूटने की परेशानी नहीं रहेगी.
रेलवे की और से शुरू हुई नई सुविधा में आपको आपके स्टेशन के आने से 20 मिनट पहले ही जगा दिया जाएगा. शुरू की गई इस सर्विस का नाम ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’रखा गया है. दरअसल, रेलवे बोर्ड को कई बार लोगों के ट्रेन में सोते रह जाने की सुचना मिली, जिसकी वजह से उनका स्ततिओ छूट जाता है और उन्हें तकलीफ उठानी पड़ती है.
डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ की सुविधा:
इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए रेलवे ने ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ की सुविधा चालू कर दी है. रेलवे ने इस सुविधा को 139 नंबर पर सेवा शुरू कि है. जिसके चलते सफर 139 नंबर के इन्क्वायरी सिस्टम पर आप अलर्ट सुविधा मांग सकते है. यह सुविधा सिर्फ रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक रहेगी. इसका लाभ यह होगा कि आपको स्टेशन आने से 20 मिनट पहले जगा दिया जाएगा. इसके लिए आपको केवल 3 रुपये देने होंगे.
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










