भारत का पहला Crypto ‘Big Bull’ दिल्ली में सार्वजनिक बिक्री के लिए हुई लांच

भारत में निर्मित पहले क्रिप्टो की शुरुआत को लेकर रविन्द्र पोटदार ने कहा कि में और मेरी टीम इसको लेकर काफी उत्सुक है

भारत में निर्मित पहले क्रिप्टो (Crypto) की शुरुआत को लेकर रविन्द्र पोटदार (Ravindra Potdar) ने कहा कि में और मेरी टीम इसको लेकर काफी उत्सुक है। आपको बता दें कि बिग बुल टेक्नोसॉफ्ट एलएलपी पहला मेक इन इंडिया क्रिप्टो है जिसका मुख्यालय भारत में है। 

यह दिल्ली में आईसीओ लांच करने वाला पहला क्रिप्टो है। मार्केटिंग के दिग्गज एवं अभिनेता सुहेल सेठ ने बिग बुल टोकन के आईसीओ का अनावरण किया। 

जानकारी के मुताबिक  बिग बुल के 11 ट्रेडिंग टूल्स है जिनको आईसीओ के बाद लांच किया जाएगा। जो लेनदेन के कम शुल्क के कारण खरीद के लिए किफ़ायती है। वर्त्तमान मे बिग बुल बाइनैंस स्मार्ट चेन के ज़रिए ट्रस्ट वॉलेट से आईसीआई के तहत खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

सूत्रों के अनुसार बिग बुल का लांच 1 रुपए में किया गया है। आईसीओ के तहत बेचे जाने वाले  क्रिप्टो की कीमत रु 0.075 (0.001डॉलर) बढ़ेगी, रु 1 (0.014 डॉलर) में लॉन्च के बाद बिग बुल क्रिप्टो की कीमत में इस बढ़ोतरी का अनुमान है। 

वर्त्तमान में इसको कई बड़े एक्सचेंजेज़ पर सूचीबद्ध किया जाएगा, जो 22 अप्रैल के बाद होगा। बिग बुल खरीदना इतना आसान होगा की रोजमर्रा में काम करने वाला व्यक्ति भी इसे आसानी से खरीद सकेगा।

इस बारे में बात करते हुए रविन्द्र पोटदार ने कहा कि हमने क्रिप्टो को सस्ते दरों पर उपलब्ध करने का लक्षय रखा है ताकि कोई भी खरीदार इसे खरीद सके इसकी रंजे 1 रुपए  से लेकर 10,00,000 के बिच है।

ये भी पढ़े:

Tax Partner

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!