महंगाई की मार: CNG और PNG के दाम में उछाल, जानें अपने शहर का हाल
देश में लगातार बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर CNG और PNG की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानें अपने शहर का हाल

देश में लगातार बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही। बता दें एक बार फिर CNG और PNG की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इस महीने इंद्रप्रस्त गैस लिमिटेड ने तीसरी बार CNG के दाम बढ़ाए है। आज यानी गुरुवार को दिल्ली में सीएनजी के दाम में 2.5 रुपये प्रति किलो का इज़ाफ़ा हुआ है। वही पीएनजी के दाम 4.25 रुपये प्रति एससीएस बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी 71.61 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। वही पीएनजी 45.86 रुपये प्रति एससीएस हो गई है।
बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और गाजियाबाद में सीएनजी के 74.17 रुपये चुकाने होंगे। वही गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी के लिए 79.94 रुपये देने होंगे। साथ ही साथ मेरठ, और सशामली में एक किलो सीएनजी 78.84 रुपये, रेवाड़ी में 82.07, करनाल और कैथल मे 80.27 रुपये, कानपूर और फतेहपुर मे 83.40 रूपये चुकाने होंगे।
यह भी पढे़: आपके पास है इस नंबर का नोट तो कमा सकते है 3 लाख रूपये, जानिए कैसे










