Israel-Hamas War: जंग में मिसाइल, ड्रोन की जगह इस्तेमाल हो रही हैं ‘क्रिप्टोकरेंसी’
हमास के इजरायल पर हमला करने के बाद अब इजरायल ने भी युद्ध की घोषणा कर दी है। यह जंग शनिवार के दिन शुरू हुई थी, जो कि अब एक बहुत ही ज्यादा भयानक रूप ले चुकी है। इस जंग में क्रिप्टोकरेंसी का भी नाम आ रहा हैं और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आतंकी संगठनों द्वारा कई तरह के से किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आतंकी संगठन आखिर किस तरह से क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
शनिवार के दिन शुरू हुई इजरायल और हमास के बीच का युद्ध अब केवल गोला- बारूद तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब इस युद्ध में मोबाइल फ़ोन, कैमरा और इंटरनेट का भी खूब यूज़ किया जा रहा है और इनका इस्तेमाल युद्ध की तस्वीरों और वीडियो को दुनिया भर में फैलाने के लिए किया जा रहा है। इस युद्ध में हमास द्वारा रॉकेट ड्रोन और काफी मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
आखिर आतंकी समूहों के पास पैसे कहाँ से आ रहे हैं
दरअसल, दुनियाभर में कई संगठन इन समूहों की मदद कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में इन लोगों तक वित्तीय मदद डिजिटल रूप से की जा रही है। तो हम बात कर रहे हैं क्रिप्टोकरेंसी की जो कि एक डिजिटल करेंसी है।
क्रिप्टोकरेंसी में कैसे इकट्ठा होते हैं पैसे
क्रिप्टोकरेंसी एक डीसेंट्रलाइज्ड करंसी है जो कि मॉनीटरिंग में हमेशा ही ग्लोबल फाइनैंस सिस्टम के लिए एक चुनौती बनी हुई है। ब्लैक मार्केट में कई बार क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल की जानकारी मिली है और यही वजह है की कई देशो ने अब तक क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी हैं और तो और अब इस करेंसी का इस्तेमाल आतंकी समूहों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए भी किया जा रहा है।
अमेरिकी सरकार ने अगस्त 2020 में लाखोंं डॉलर्स की करेंसी को आतंकी संगठन से सीज किया था। ये सभी आतंकी संगठन क्रिप्टोकरेंसी की मदद से पैसे इकट्ठा कर रहे थे।
क्या होता है क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
क्रिप्टोकरेंसी हमेशा से ही विवादों में रही है। कभी इसकी स्टेबिलिटी को लेकर तो कभी इसके यूज को लेकर। तो हम आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी एक दीसेंट्रलाइज्ड करेन्सी है यानी की ये एक ऐसी तरह की करेंसी है जिसका कोई केंद्र नहीं होता है। अगर हम आप को साफ और सीधी भाषा में समझाएं तो जैैैसे हम ₹1 का इस्तेमाल करते हैं, उसको आरबीआई कंट्रोल करती है। जैसे कि कितने नोट छापे जाएंगे? इनकी वैल्यू, लेनदेन इन सबका हिसाब आरबीआई रखता है। वही डीसेंट्रलाइज्ड करेंसी इसके उल्टा होती है, इसे कोई भी सरकार या फिर बैंक या कोई भी संस्थान नियंत्रण नहीं कर सकती। इसमें ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसका लेनदेन एकदम सीक्रेट होता है। यही वजह है कि इस करेंसी को कहा यूज़ किया गया है इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और इसी का फायदा उठाकर आतंकी संगठन इसका इस्तेमाल करते हैं।










