ITR filing Last Date: आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख कल

ITR filing Last Date: असेसमेंट ईयर (Asessment Year) 2021- 2022 के लिए आईटीआर (Income Tax Return) फाइल करने की आखिरी डेट 31 दिसंबर 2021 है।

असेसमेंट ईयर (Asessment Year) 2021- 2022 के लिए आईटीआर (Income Tax Return) फाइल करने की आखिरी डेट 31 दिसंबर 2021 है।

आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स से इस बात की अपील की है कि, इंतज़ार मत कीजिए अभी फाइल कीजिए।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, टैक्सपेयर्स असेसमेंट ईयर 2021 – 2022 के लिए शुक्रवार 31 दिसंबर से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दीजिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, अब और इंतज़ार मत करें तुरंत फाइल करें।

ग़ौरतलब है कि विभाग ने टैक्सपेयर्स को आखिरी तारीख का इंतज़ार ना करने को कहा है। ऐसे में अब आईटीआर सबमिट करने के लिए सिर्फ 2 दिन का समय बचा है।

जानकारी के मुताबिक, अगर आपने अब तक अपनी आईटीआर फाइल नहीं की है, तो इसके लिए 5000 रूपये की पेनल्टी आपको देनी पड़ सकती है।

वहीं अगर आप 31 मार्च के बाद 2021-2022 के असेसमेंट ईयर के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको 10,000 हज़ार रूपये की पेनल्टी भरनी पड़ती है।

इसके अलावा अगर आप 5 लाख रूपये से कम कमाते हैं, तो आपको पेनल्टी के तौर पर 1000 रूपये ही देने होंगे। बहरहाल, इन सभी प्रकार के जुर्माने से बचने के लिए आपको 31 दिसंबर से पहले आईटीआर फाइल करनी होगी।

Hair Crown Salon

ये भी पढ़े: करोड़ो में बिका 1 रूपये का सिक्का, जानें इसकी खासियत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!