जानें इस बार कितना मिलेगा Dearness Allowance, आ गया लेटेस्ट अपडेट

सरकार अगले महीने केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। इस साल दूसरी बार कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी का ऐलान होने की संभावना है।

सरकार अगले महीने केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। जानकारी के अनुसार, इस साल दूसरी बार कर्मचारियों की डीए (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का ऐलान होने की संभावना है।

ऐसें में उमीद जताई जा रही है कि मंहगाई के चलते इस बार 5 फिसदी तक डीए बढ़ सकता है। दरअसल, कोविड के चलते सरकार ने कर्मचारियों का डीए 18 महिने तक होल्ड कर दिया था।

कर्मचारी अब लगातार अपनी बकाया राशि की भुगतान की मांग कर रहे है। जानकारी के मुताबिक, सरकार केंद्रिय कर्मचारियों के खाते में 1.50 लाख रूपये डाल सकती है। लेकिन इसको लेकर अभी तक सरकार का कोई बयान नहीं आया है। 

सैलरी का हिस्सा है डीए

मंहगाई को देखते हुए अगर सरकार डीए को चार फिसदी तक बढ़ाती है तो इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों को और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी सैलरी का हिस्सा होता है।     

 क्या होगा फायदा?

मंहगाई दर लगातार रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य से अधिक बनी हुई है। इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि सरकार अगले महिने कर्मचारियों के डीए में 4-5 फिसदी तक इज़ाफा कर सकती है।

एक अनुमान के मुताबिक, अगर अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 है। तो उसके हिसाब से 34 फिसदी के अनुसार उसका मंहगाई भत्ता 6,120 रूपये बनता है। 

Hair Crown Salon

ये भी पढ़े: बिना PUC के वाहन चालकों को भेजा नोटिस, 10 हज़ार का लगेगा जुर्माना

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!