बिज़नेस

LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर हुआ 250 रूपये महंगा, देखें रेट लिस्ट

LPG Cylinder Price 1 April 2022: पेट्रोल और डीज़ल के बाद आज एलपीजी गैस सिलेंडर के भी रेट 250 रूपये बढ़ गए है।

LPG Cylinder Price 1 April 2022: महंगाई का दौर फिरसे आम लोगो को परेशान करने आ गया है, जहां कुछ महीनो से सब नियंत्रण में था अब फिर से बढ़ोतरी कि तरह बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीज़ल के बाद आज एलपीजी गैस सिलेंडर के भी रेट 250 रूपये बढ़ गए है।

लेकिन इस बार बढ़ोतरी घरेलु सिलेंडर पर नहीं बल्की कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। जिससे अभी घरेलु सिलेंडर वाले लोगो को राहत मिली है क्योकि 10 दिन पहले ही घरेलु सिलेंडर के रेट बड़े थे। लेकिन बात करे कमर्शियल सिलेंडर कि तो वह अभी 22 मार्च को ही सस्ते किए गए थे।

बात दे कि नए वित्तीय वर्ष के दिन ही घरेलु सिलेंडर का रिफिल रेट दिल्ली में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 में कर दिये है । अगर दिल्ली का 19 किलो वाले सिलेंडर का डाटा देखे तो 1 मार्च को रिफिल करने का 2012 रूपये था उसके बाद 22 मार्च में यह घटकर 2003 हो गया था, लेकिन आज इसको रिफिल करने का रेट 2253 हो गया है।

दिल्ली में अगर कमर्शियल सिलेंडर कि बात करे तो 1 अक्टूबर को इसका दाम 1736 रुपये था, नवंबर में 2000 का हो गया, दिसंबर महीने में फिरसे बढ़के 2101 हो गया, उसके बाद यह फरवरी में सस्ता होकर 1907 पर आ गया। लेकिन 1 अप्रैल यानि आज 2253 रूपये तक पहुंच गया है।

एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट रेट

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
1 अप्रैल 20222253235122052406
22 मार्च 2022200320871954.52137.5
मार्च 1, 20222012209519632145.5
फरवरी 1, 20221907198718572040
जनवरी 1, 20221998.520761948.52131
दिसंबर 1, 20212101217720512234.5
नवंबर 1, 20212000.52073.519502133
अक्टूबर 1, 20211736.51805.516851867.5

 

Hair Crown
यह भी पढ़े: Gold Price Today 1 April: सोने-चांदी के भाव में आया निखार! जानें आज के लेटेस्ट रेट

 

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button