MCLR Hike: Axis Bank ने बदला यह नियम ग्राहकों को लगा बड़ा झटका
प्राइवेट सेक्टर के देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है बता दें कि एक्सिस बैंक की तरफ से सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.25 प्रतिशत का इजाफा किया है

प्राइवेट सेक्टर के देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है बता दें कि एक्सिस बैंक की तरफ से सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.25 प्रतिशत का इजाफा किया है बड़ी हुई ब्याज दर भी तत्काल प्रभाव से लागु कर दी गई है इस बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जारी सुचना में बताया कि 18 अक्टूबर 2022 से एक साल की अवधि की मानक एमसीएलआर (MCLR) को 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया है यह पहले 8.10 प्रतिशत थी।
आपको बता दें कि एक साल की एमसीएलआर (MCLR) पर ही वाहन, व्यक्तिगत और आवास ऋण की दरें तय की जाती हैं। भारतीय राजीव बैंक (RBI) के 30 सितम्बर को रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसके बाद एक्सिस बैंक ने एमसीएलआर (MCLR) रेट में वृद्धि की है और लोन पर भी एमसीएलआर बढ़ाकर 8.15-8.30 कर दिया गया है।
बता दें कि दो साल के लिए एमसीएलआर 8.45 प्रतिशत और तीन साल के लिए 8.50 प्रतिशत होगी। एक्सिस बैंक के मुताबिक यह दरें अगली समीक्षा तक मानिये होंगी। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक, फेडरल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने एमसीएलआर दर में इजाफा किया था। इसी के साथ एसबीआई ने मंगलवार को बड़ी राशि जमा करने वालों के लिए ब्याज दर 0.3 प्रतिशत तक बड़ा दी है।
SBI ने सोमवार को 10 करोड़ रुपए से कम जमा करने वाले सेविंग्स अकाउंट पर से ब्याज को 0.50 प्रतिशत घटाकर 2.70 प्रतिशत कर दिया था। SBI ने एक दिए हुए बयान में बताया कि 10 करोड़ या उससे ऊपर की राशि जमा पर अब ग्राहकों को 3 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
यह भी पढ़े: महरौली के जंगल से मिले 2 बच्चों के शव, राजस्थान में हुई थी किडनैपिंग










