भारत में Netflix के प्लान में कटौती, यहां जानिए नई कीमत

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स (subscription Plans) में भारी कटौती करने की घोषणा की है

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स (subscription Plans) में भारी कटौती करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि कंपनी के बेसिक प्लान (Basic Plan) की कीमत अब 499 रुपए के बजाये 199 रुपए प्रति माह हो गई है।

इसके अलावा कंपनी ने पॉपुलर मोबाइल प्लान (Mobile Plan) कीमत अब 199 से घटाकर 149 रुपए कर दी है। कम्पनी का स्टैंडर्ड प्लान (standard plan) अब 649 रुपए का बजाये 499 रुपए में मिलेगा। इसी तरह पर्मियम प्लान (Premium Plan) की कीमत 799 रुपए से घटाकर 649 रुपए कर दी गई है।

आपको बता दें कि ये नई कीमते 14 दिसंबर से लागू हो गई हैं। नेटफ्लिक्स का कहना है कि भारत में बढ़ते कम्पीटशन और डिजिटल कंटेंट की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कंपनी को डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar), अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) और कई दूसरी भारतीय सब्सक्रिप्शन वीडियो कम्पनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है।

radhey krishna auto

यह भी पढ़े: अमीर बनने का आसान तरीका, 20 रुपये का निवेश करने पर बन सकते है करोड़पति

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!