सरकार द्वारा शुरू हुई कक्षा 12वीं की लड़कियों के लिए नई स्कीम, मिलेंगे इतने लाख रुपये
समाज में समस्याओं को दूर करने के लिए अब सरकार ने कई योजनाएं चला दी है और जिसमें से एक योजना का नाम है लाड़ली लक्ष्मी योजना

देश में लड़कियों को प्रोत्साहित और आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बहुत सी नई स्कीम निकाली जाती है और ये इसलिए निकाली जाती है क्योकि किसी जमाने में लड़कियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती थी और जिसकी कई वजहें भी सामने आती थी। जिसमें सबसे बड़ी समस्या यह भी थी कि लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता था कि वो उन्हें खर्च करें और पहले के समय में ज्यादा परिवार में लड़के को तवज्जो दी जाती थी।
लेकिन समाज में इन समस्याओं को दूर करने और लोगों को जागरूक करने के लिए अब सरकार ने कई योजनाएं चला दी है और जिसमें से एक योजना का नाम है लाड़ली लक्ष्मी योजना। वही इस योजना कि बात करे तो इस योजना के तहत पात्र लड़कियों को कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती है। जानिए पूरी खबर
कक्षा 12वीं में मिलेंगे 6 हजार रुपये
बात करे इस योजना कि तो अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी जब कक्षा 12वीं प्रवेश लेती है तो उसे 6 हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा उसके बैंक खाते में सीधा जमा करा दी जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको एक बार ही आवेदन करना होगा और उसके बाद सरकार पात्र लड़कियों के प्रमाण पत्र जारी कर देती है। साथ ही म अगर आपकी बेटी जब कक्षा 12वीं में एडमिशन लेती है तो उसके कुछ महीनों में ही सरकार द्वारा ये 6 हजार रुपये की राशि आपकी बेटी के बैंक खाते में तुरंत जमा हो जाएगी।
बेटी को मिलेंगे 1 लाख रुपये
हालाँकि, ऐसे ही अगर आप बेटी के जन्म के समय तुरंत ही लाड़ली लक्ष्मी योजना में अपनी बालिका का नाम दर्ज करा देते हैं तो आपकी बेटी को सरकार की तरफ से कुल 1 लाख 43 हजार रुपये दिए जाते हैं। लकिन ध्यान में रखें वाली बात ये भी है कि ये अमाउंट आपको पूरा एक बार में नहीं दिया जायेगा क्योकि ये सुविधा आपकी बेटी की जरूरत के मुताबिक ही खुद राशि को आप तक पहुंचाया जायेगा और फिर आप इसे इस्तेमाल कर सकते है ।










