अब Whatsapp द्वारा बुक कर पाएंगे कोई भी कैब, हिंदी में भी मिलेगी सुविधा

अब आप Whatsapp के द्वारा अपनी कैब बुक कर सकते है साथ ही लोगों को अंग्रेजी भाषा नहीं आती तो वह हिंदी में भी अब कैब को बुक कर पाएंगे

अक्सर आप जब भी कोई कैब बुक करते है तो उसको किसी ऐप के द्वारा करते है साथ ही उसमे सिर्फ अंग्रेजी भाषा ही आपको मिल पाती है। लेकिन अब UBER कंपनी जल्द ही एक बदलाव ला रही है जहां आप Whatsapp के द्वारा भी बुक कर सकते है।

बता दें कि उबर कंपनी जल्द ही अपनी एक नयी योजना ला रही है जिससे ग्राहक आसानी से कैब बुक कर सके। तकरीबन सभी लोग वाट्सऐप का प्रयोग करते है जिसके चलते अब यह सुविधा आपके इसी ऐप पर जल्द ही आ जाएगी और खास बाट यही है कि जिन लोगों को अंग्रेजी भाषा नहीं आती वह हिंदी में भी अब कैब को बुक कर पाएंगे। इस सुविधा से दोनों ही कंपनी और कस्टमर को फायदा होगा।

कैसे होगी बुकिंग?

UBER कि तरफ से यह नयी सुविधा लायी गयी है जहां आप अब आपको कैब बुक करने के लिए उबर का एप भी डाउनलोड करने की जरुरत नहीं होगी क्योकि Whatsapp से ही चैट करके राइड बुक कर सकेंगे। इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे जहां पहला ऑप्‍शन तो यह है कि आप उबर के बिजनेस नंबर पर मैसेज करें। दूसरा विकल्‍प यह है कि आप क्यूआर कोड को स्कैन करें और राइड बुक करें। इसके बाद तीसरा और आखरी है आप अपने वॉट्सएप से इस नंबर 72920 00002 पर मैसेज करें और हाय या अपना नाम जो भी लिखना चाहे लिख दें।

इसके पूरा होने के बाद आपका नंबर वेरीफाई करने के लिए मोबाईल पर ओटीपी (OTP) जाएगा जिसको डालने के बाद आपको कहां जाना है, उसकी जानकारी भरनी होगी। ये सब होने के बाद आपसे कार के प्रकार के बारे में पूछा जाएगा, फिर आपको पेमेंट बताया जाएगा आखिर में आपकी राइड बुक हो जाएगी।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: CNG हुई पेट्रोल से भी ज्यादा महंगी, दिल्ली के साथ पूरे देश में नए रेट लागू

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!