अब हर कोई नहीं कर पायेगा फ्लाइट में सफर, DGCA ने निकाला नया नियम

देश में बहुत से लोग है जो फ्लाइट से सफर करते है लेकिन DGCA ने एक नया नियम निकाला है जिसमे अब सभी लोग फ्लाइट से सफर नहीं कर पाएंगे

देश में बहुत से लोग है जो फ्लाइट से सफर करते है। लेकिन अब हर कोई फ्लाइट में सफर नहीं कर सकता क्योकि DGCA ने एक नया नियम निकाला गया है जिसमे अब सभी लोग फ्लाइट से सफर नहीं कर पाएंगे। जानिए पूरी खबर

बता दें कि फ्लाइट में तकरीबन सभी लोगों को सफर करने की इज़ाज़त है लेकिन DGCA द्वारा नया नियम निकाला गया है जिसके चलते अब हर कोई फ्लाइट में सफर नहीं पायेगा। इस नए नियम की बात करे तो यह बस उनके लिए निकाला गया है जो दिव्यांग यात्री है। इसमें अगर दिव्यांग यात्री फ्लाइट से सफर करने के ल‍िए फिट नहीं है तो उनको फ्लाइट में यात्रा करने की इज़ाज़त नहीं मिलेगी। इसके लिए उनको पहले डॉक्टर से सलाह लेनी होगी उसके बाद ही उनको फ्लाइट में एंट्री मिलेगी।

डॉक्‍टर की सलाह है जरूरी

एयरलाइन कंपनियों की रेग्‍युलेटरी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का कहना है कि सभी एयरलाइन कंपनियों को आदेश दिए गए है कि ‘एयरलाइन विकलांगता के आधार पर किसी भी यात्री को फ्लाइट में सफर करने से मना नहीं करेगी। अगर किसी एयरलाइन को लगता है कि पैसेंजर का स्वास्थ्य उड़ान के दौरान खराब हो सकता है, तो उक्त पैसेंजर की जांच डॉक्टर से करानी होगी. डॉक्टर यात्री की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी देंगे. डॉक्टर ही बताएंगे कि यात्री उड़ान भरने के लिए फिट है या नहीं. डॉक्टर की सलाह पर ही एयरलाइन कंपनियां फैसला ले सकेंगी।’

क्यों लिया गया यह फैसला?

यह फैसला DGCA ने तब लिया गया था जब इंडिगो ने एक दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से मना कर दिया था। इस घटना का काफी विरोध भी हुआ था जिसके बाद DGCA ने 5 लाख रुपये का जुर्माना इंडिगो पर लगाया था।

Aadhya technology
यह भी पढ़े: दिल्ली में शुरू हुआ नया अंडर ब्रिज, 5 इलाको में जाने के लिए 4 लेन होगी सड़क

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!