अब अगर आपका वाहन कोई और चला रहा है फिर भी कटेगा 25000 का चालान

एक और नियम पर पुलिस ज्यादा जोर डाल रही है जिसमे अगर आपका वाहन एक नाबालिक बच्चा चला रहा है तो उसमे आपको भारी चालान भरना पड़ेगा

देश में ट्रेफिक के नियमों का बहुत सख्ती से पालन हो रहा है जिसके चलते लोगों का चालान कट रहा है। ऐसे में एक और नियम पर पुलिस ज्यादा जोर डाल रही है जिसमे अगर आपका वाहन आप नहीं चलाकर बल्कि एक नाबालिक बच्चा चला रहा है तो उसमे आपको भारी चालान भरना पड़ेगा, साथ ही कानूनी कारवाही भी होगी। जानिए पूरी खबर

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि नाबालिक बच्चे सड़कों पर मोटरसाइकिल और कार लेकर निकल जाते है जो कि ट्रेफिक नियमों के सख्त खिलाफ है। ऐसे में अब ट्रेफिक पुलिस इसपर सख्त हो गयी है और 25000 रुपए का चालान, 3 साल की जेल और वाहन का पंजीकरण रद्द और नाबालिग पर किशोर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

इस नियम को लाने का यही मकसद है कि इससे बच्चे और सड़क पर चलने वाले लोगों को नाबालिक जोखिम में डाल रहे है। कोई बड़ा नुकसान हो उससे पहले ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। साथ ही अगर इन चीज़ो पर ध्यान नहीं दिया जायेगा तो दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस काफी बड़ी संख्या में सड़कों पर मौजूद है और बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जा रहे है।

रिपोर्ट्स कि माने तो अभी तक 332 नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगाने को लेकर 41 चालान, पीछे की सीट पर बेल्ट ना लगाने पर 60 का चालान, नाबालिक ड्राइविंग को लेकर 01 चालान और सबसे ज्यादा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 230 लोगों के चालान काटे है।

ऐसे भरे ई – चालान

अगर आपको बिना कहि जाए चालान भरना है तो आप इससे इस https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाकर भर सकते है। इसके लिए आपको चालान से जुड़ी जरूरी जानकारी और कैप्चा भरें और गैट डिटेल पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा, जिसपर चालान की जानकारी आपको मिल जाएगी । उसके बाद जिस चालान का भुगतान करना है, उसे तलाशें। चालान के साथ ही ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। भुगतान से जुड़ी साडी जानकारी भरें और भुगतान को कंफर्म करें। अब आपका ऑनलाइन चालान भरा गया।

Aadhya technology

यह भी पढ़े: 25 अक्टूबर के बाद नहीं होगा ये सर्टिफिकेट तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!