अब 10 सेकंड से ज्यादा टोल पर रुके रहे तो नहीं देना होगा Toll, जानें कैसे

हर टोल प्लाजा पर प्रति वाहन सर्विस टाइम 10 सेकंड से अधिक नहीं होना चाहिए अगर ऐसा होता है तो यह नियम का उल्लंघन है

देश में बहुत से लोग है जो रोड से सफर करते है और कुछ साल पहले तक जब Fashtag नहीं था तो टोल प्लाजा पर भीड़ लगना आम बात थी, जिससे लोगों को भी उस समय प्लाजा पार करने में भी काफी परेशानी होती थी। लेकिन, उसके बाद एक लोगों के लिए नई तकनीक आयी जहां फासटैग (Fashtag) व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू किया गया था।

बता दें की NHAI ने मई 2021 में एक दिशानिर्देश जारी किया था जिसमे सूचित किया गया था की हर टोल प्लाजा पर प्रति वाहन सर्विस टाइम 10 सेकंड से अधिक नहीं होना चाहिए अगर ऐसा होता है तो यह नियम का उल्लंघन है और ये पीक आवर्स (जब ट्रैफिक ज्यादा हो) में भी लागू होगा। ऐसे में सर्विस टाइम का मतलब है की टोल टैक्स वसूल करके आपके वाहन को प्लाजा से आगे जाने देने तक का पूरा समय।

वही नए दिशानिर्देशों के अनुसार, टोल प्लाजा पर वाहनों की 100 मीटर से ज्यादा लंबी कतार नहीं दिखनी चाहिए। अब ये इसलिए क्योकि NHAI द्वारा हर टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक पीली पट्टी बनाने का भी प्रावधान बताया गया है, जिससे लोगों को टोल से पहले की 100 मीटर की दूरी का पता चल जाता है और उसे ज्यादा लंबी कतार होने पर साफ़ पता लग सके।

ये है नियम?

अब नियम के अनुसार देखा जाए तो राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित जो भी टोल प्लाजा है उन पर अगर आप किसी वाहन को टोल कटाकर आगे बढ़ने में 10 सेकंड से ज्यादा का वेटिंग टाइम लगता है तो आप वहा से बिना टोल टैक्स दिए भी यात्री सीधा जा सकता है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!