अब भारत की होगी खुद की क्रिप्टोकरेंसी! RBI अगले वर्ष लॉन्च कर सकता है इंडिया का डिजिटल करेंसी

RBI (भारतीय रिजर्व बैंक ) अगले वर्ष अपनी डिजिटल करेंसी मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इसके लिए RBI लगातार काम कर रहा है

RBI (भारतीय रिजर्व बैंक ) अगले वर्ष अपनी डिजिटल करेंसी मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इसके लिए RBI लगातार काम कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए उन्होंने एक प्लान भी बनाया है।

जानकारी के मुताबिक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) के ‘बैकिंग एंड इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में केंद्रीय बैंक के एक सीनियर ऑफ़िसर ने इस बात की पूरी संभावना जताई है।

खबर के मुताबिक, पी.वासुदेवन (RBI में भुगतान और निपटान डिपार्टमेंट में मुख्य महाप्रबंधक) के हवाले से बिज़नेस स्टैंडर्ड ने लिखा है, ‘ अगले वर्ष की शुरुआत में पॉयलट आधार पर डिजिटल करेंसी को लागू किया जा सकता है। इसलिए इसे लेकर हम बेहद बुलिश हैं।’

जानें कैसी होगी RBI की डिजिटल करेंसी?

RBI अगले वर्ष पहली तिमाही में CBDCs (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) लॉन्च कर सकता है। आपको बता दें कि ये करेंसी डिजिटल या वर्चुअल होंगी। हालांकि ये भारत की मूल करेंसी का ही एक डिजिटल रूप होंगी।

लॉन्च होने से पहले चल रहा है इन बातों पर विचार-विमर्श

पी. वासुदेवन ने कहा कि CBCDs को लॉन्च करना इतना आसान काम नहीं हैं, और ना ही एकदम से यह लोगों की आम ज़िंदगी का हिस्सा बनने वाली है। इसलिए इस डिजिटल करेंसी को लॉन्च करने की खासा जल्दी नहीं है।

इसके अलावा इसे भारत में लॉन्च करने से पहले कई बातों पर विचार-विमर्श चल रहा है कि इसकी भूमिका क्या होगी, इसे लागू किस तरीके से किया जाएगा, या इसको मान्यता देने का तरीका क्या होगा आदि।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: भारत का पहला Crypto ‘Big Bull’ दिल्ली में सार्वजनिक बिक्री के लिए हुई लांच

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!