अब पासपोर्ट बनवाने या रिन्यू के लिए ये चीज़ लेना हुआ जरूरी, नया नियम लागू

अब PCC की मांग में भी बढ़ोतरी हो गई है जिसके चलते इस बढ़ोतरी को दूर करने के लिए विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला ले लिया है

देश से तकरीबन आधे से ज्यादा लोग बाहर विदेश घूमने या काम के लिए जातें है जिसके लिए पासपोर्ट अनिवार्य होता है लेकिन उसके लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) जरूरी होता है और इसी के चलते अब एक बड़ा बदलाव लिया गया है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि अब पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की मांग में भी बढ़ोतरी हो गई है जिसके चलते इस बढ़ोतरी को दूर करने के लिए विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने एक बड़ा फैसला ले लिया है और ये है कि 28 सितंबर 2022 से पूरे भारत में सभी ऑनलाइन डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSKs) में PCC सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा जिससे पासपोर्ट बनाने वालों को आसानी होगी।

हालाँकि, इसकी जानकी विदेश मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है और कहा है कि मंत्रालय पासपोर्ट संबंधी सेवाओं को आसान बनाने और नागरिकों के अनुभव को बेहतर करने पर काम कर रहा है। बता दें कि पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की मांग में बढ़ोतरी हो गई है। इसके लिए अब भारत में सभी आनलाइन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों में PCC सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा आसान होगी।

क्या होता है PCC?

अगर आप पस्ससपोर्ट बनवाते है तो आपको PCC जारी किया जाता है क्योकि ये तब जरूरी होता है जब लोगों को आवासीय स्थिति, नौकरी या लंबे समय के लिए वीजा लेना चाहते हैं तो इसकी जरुरत होती है। लेकिन दूसरी रफ अगर आपको टूरिस्‍ट वीजा पर विदेश जाना है तो उसके लिए की आवश्‍यकता नहीं होती है।

इतना ही नहीं इस PCC के होने के बाद इसके लोगों को फायदा भी मेलगा जहां न केवल विदेशों में रोजगार चाहने वाले भारतीय नागरिकों को मदद मिलेगी, बल्कि अन्य पीसीसी आवश्यकताओं की मांग को भी पूरा किया जा सकेगा जिसमे कि एजुकेशन, लंबे समय के लिए वीजा आदि के मामलों में सहायता मिलेगी।

Vishalgarh Farms
ये भी पढ़े: CBSE ने किये 10वीं व 12वीं परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, रटने का ट्रेंड होगा खत्म

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!