अब फ्लाइट में पालतू जानवरों को भी साथ ले जा सकेंगे आप! जानें पूरी डिटेल
अब आप हवाई जहाज में पालतू जानवर को एक-जगह से दूसरी जगह ले जाना चाहते है तो यह खबर आपके लिए बेहद अच्छी है। हाल में देश में शुरू हुई

अब आप हवाई जहाज में पालतू जानवर को एक-जगह से दूसरी जगह ले जाना चाहते है तो यह खबर आपके लिए बेहद अच्छी है। हाल में देश में शुरू हुई एक नई घरेलू एयरलाइन अकासा एयर ने इस बारे में एलान किया है. एयरलाइन ने कहा कि अगले महीने यानि नवंबर से यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू की जाएगी. जिसके लिए 15 अक्टूबर से टिकटों की बिक्री शुरू होगी.
जाने कैसे विमान में जाएंगे जानवर:
अकासा एयर के सह-संस्थापक बेलसन कॉटिन्हो ने बताया कि लोग जबकिसी और जगह शिफ्ट होते हैं तो अपने पालतू पशुओं को साथ लेकर जाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे लोगों की मदद के लिए अब कंपनी ने एक ऑफर घोषित किया है. जिसके चलते सभी पालतू पशुओं को दूसरी शहर ले जाना होगा, जिसके लिए उन्हें एक पिंजरे में रखा जाएगा. और फिर यात्री के साथ ही उसी प्लेन से पालतू जानवर भी साथ जा सकता है।
अगले महीने से शुरू हो जाएगी सुविधा:
बता दें, ऐसे पालतू पशु का वजन न्यूनतम 7 किलो और ज्यादातर 32 किलो रखा गया है. यदि कोई जानवर इससे ज्यादा भारी हो तो उसके लिए भी प्लेन में सुविधा अलग से दी जाएगी. उन्होंने बताया कि जानवरों को प्लेन से जाने की यह सुविधा नवंबर के महीने में शुरू हो जाएगी. साथ ही अकासा एयर के पास इस वक्त 6 विमान हैं. मार्च 2023 तक इनकी संख्या 18 कर दी जाएगी.
यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां










