Pakistan Crisis: पाकिस्तान में महंगाई की मार, चिकन पहुंचा 800 रुपए किलो और टमाटर पहुंचा इतना
पाकिस्तान आर्थिक संकट से पूरी तरह घिर चूका है खाने-पिने की चीज़ों से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है और महंगाई से झुझते लोग सड़कों पर आ गए है

पाकिस्तान आर्थिक संकट से पूरी तरह घिर चूका है खाने-पिने की चीज़ों से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है और महंगाई से झुझते लोग सड़कों पर आ गए है आपको बता दें कि पाकिस्तान कि आर्थिक स्तिथि बेहद ख़राब होती जा रही है महंगाई इस वक़्त आसमान छू रही है जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में चिकन का रेट 800 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है वही टमाटर 160 से 200 रुपए किलो और अगर हम दूध की बात करे तो दूध की कीमत 19 से बढ़कर 210 रुपए प्रति लीटर हो गई है
जानकारी के मुताबिक कराची मिल्क रिटेलर्स एसोसिएशन के हवाले से दवा किया जा रहा है कि कुछ दुकानदारों ने दूध की कीमतों में 27 रुपए का इजाफा किया है और आने वाले समय में इसमें और इजाफा हो सकता है इसके अलावा मुर्गा और मुर्गियों को खिलाने वाले दाने में भी बढ़ोतरी हुई है बता दें कि 50 किलो दाने की बोरी की कीमत बढ़ाकर 7,200 कर दी गई है इतना ही नहीं आईएमएफ की तरफ से लोन देने की शर्तों में सब्सिडी खत्म करने की बात कही गई है.
आईएमएफ के मुताबिक पाकिस्तानी जनता को दी जाने वाली सब्सिडी कम करे और राजस्व में बढ़ोतरी करे. बता दें क़ी इसमें जीएसटी को 17 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करना, पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर जीएसटी लगाने जैसे उपाय भी शामिल हैं.
ये भी पढ़े: सीलमपुर इलाके में बच्ची को बाथरूम में ले जाकर पड़ोसी ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार










