यात्रियों की होगी बल्ले-बल्ले! Vande Bharat Express में होगा नया बदलाव
वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर रेलमंत्री ने एक बड़ी सुचना दी है. आने वाले 3 सालों में देश में लगभग 475 वंदे भारत ट्रेनों का कार्य शुरू

वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर रेलमंत्री ने एक बड़ी सुचना दी है. आने वाले 3 सालों में देश में लगभग 475 वंदे भारत ट्रेनों का कार्य शुरू हो जाएगा. इतना ही नहीं साल 2026 में सरकार पहली बुलेट ट्रेन को देश मै लाने वाली है। इस वक्त देश में 5 वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही है. इस बीच सरकार ने वंदे भारत एक्स्प्रेस में एक काफी बड़ा बदलाव करने का एलान किया है.
कोच में होगा बदलाव:
इस वक्त वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्री केवल बैठकर ही सफर कर सकते हैं, पर अब सरकार इसमें बर्थ लगाने का भी सोच रही है। फिलहाल इस बारे में अभी तक कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई. माना गया है कि विभाग कोच में बदलाव करने का निर्णय ले रहा है.
लंबी दूरी की यात्रा में रहेगी सुविधा:
इस ट्रेन को काफी लंबी दूरी के लिए चलाया जाएगा, जिसके कारन से इसमें यात्री रात में भी आराम से सफर करेंगे तो ऐसे में यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से लेटने वाली बर्थ लगाई जाएगी.
अप्रैल से पहले ट्रैक पर दिख सकती हैं ये ट्रेनें:
रेलवे विभाग इस को भी वंदेभारत के जैसे ही चलाने का प्लान किया है. मंत्रालय की तरफ से मिली सुचना के अनुसार, स्लीपर कोच वाली ट्रेन को जल्द ही ट्रैक पर लाया जाएगा. इसका वक्त लगभग तय हो चूका है. सूत्रों से मिली सुचना के अनुसार, अगले साल अप्रैल से पहले ही इन ट्रेनों को ट्रैक पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










