आज अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां चेक करें आज के ताजा रेट

आज देश के सभी महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

देश में महंगाई का दौर चल रहा है और इसी बीच खबर सामने आयी है जहां पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी हो गई हैं और आज राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में भी आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के भाव में अब मामूली कमी आई है। जबकि कुछ राज्य ऐसे हैं जहां इसकी कीमतों में मामूली वृद्धि भी देखने को मिली है।

बता दें कि आज देश के सभी महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। जबकि दूसरी तरफ चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल में 9 पैसे की कमी देखी गयी है।

वही बात करे तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर अभी चल रही है। साथ ही मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर अभी पायी गयी है और आखिर में कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

देखा जाए तो महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में कुल 61 पैसे की कटौती की गई है। जिसके बाद से ही यहां पेट्रोल 106.35 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल के दाम भी 59 पैसे घटे हैं और यह 92.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। साथ ही इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में भी अब पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली कम हुए हैं। जबकि उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और केरल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी काफी मामूली इजाफा हुआ है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!