Petrol Diesel Price Hike: 4 महीने बाद आज फिर बड़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे का इजाफा हुआ है

देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे का इजाफा हुआ है जानकारी के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए से बढ़कर 96.21 हो गई है.

वही डीजल के दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 87.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है आपको बता दें कि बीते 4 महीनों में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं किया गया था. इससे पहले पेट्रोल और डीजल के खुदरा मुल्य में 4 नवंबर 2021 को बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद अब इनके दामों में बदलाव किया गया है

दिल्ली की तरह कोलकाता, चेन्नई और मुबई में भी पेट्रोल डीजल के दामों में में इजाफा हुआ है कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 90.62 रुपए हो गई है जबकि पेट्रोल की कीमत 105.51 रुपये हो गई है और चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम 92.19 रुपये हो गया है. जबकि पेट्रोल के दाम बढ़कर 102.16 रुपये लीटर हो गया है.

इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते है तो इसे आप बड़े आराम से SMS के जरिये भी जान सकते है आज का रेट जानने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224 992 249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222 201 122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223 112 222 नंबर पर भेज सकते हैं

Hair Crown Salon

ये भी पढ़े: दिल्ली में अब सिर्फ एक मेयर होगा, बिल को मिली कैबिनेट की मंजूरी

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!