Petrol Diesel Price Hike: महंगाई की मार, पेट्रोल डीजल 40-40 पैसे हुआ महंगा

देश में महंगाई थमने का नाम ही नहीं ले रही। दिल्ली में आज यानी सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 40-40 पैसे का इजाफ़ा हुआ है।

देश में महंगाई थमने का नाम ही नहीं ले रही। बढ़ती महंगाई ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। बता दें कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलिंडर, सीएनजी, समेत तमाम रोजमर्रा की चीज़ो के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। लेकिन देश में महंगाई बढ़ती जा रही है।

आपको बता दें कि देश की राजधानी का भी बुरा हाल हो गया है। राजधानी दिल्ली में आज यानी 4 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दिखी है। दिल्ली में आज यानी सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 40-40 पैसे का इजाफ़ा हुआ है। जिसके साथ दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.81 रूपये है। जबकि डीजल 95.07 रूपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

मुंबई में 118 लीटर पार पेट्रोल

मायानगरी मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मुंबई में आज यानी सोमवार को पेट्रोल 118.83 रूपये प्रति लीटर पहुंच गया। जबकि डीजल की कीमत 103.07 रूपये पहुंच गया है।

14 दिनों में 8.40 रूपये महंगा हुआ पेट्रोल

तारीख
कितने रुपये बढ़े दाम
22 मार्च 80 पैसे
23 मार्च 80 पैसे
25 मार्च 80 पैसे
26 मार्च 80 पैसे
27 मार्च 50 पैसे
28 मार्च 30 पैसे
29 मार्च 80 पैसे
30 मार्च 80 पैसे
31 मार्च 80 पैसे
02 अप्रैल 80 पैसे
03 अप्रैल 80 पैसे
04 अप्रैल 80 पैसे

 

Tez Tarrar App

यह भी पढ़े: Gold Price Today 3 April: सोना लुढ़का-चांदी चमकी, जानें आज के भाव

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!