Petrol-Diesel के दामों लगातार आठवें दिन बढ़ोतरी, जान लीजिए नया रेट

देश में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 या 100 से ज्यादा है।

देश में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। लगातार नौ दिनों में आठवीं बार दाम बढ़े है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी 30 मार्च 2022 को भी तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। बुधवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 80-80 पैसा प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वही तेल इन नौ दिनों में 5.60 रुपए महंगा हुआ है। साथ ही साथ अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101 रुपये लीटर के पार पहुंच गया है।

बता दें कि पिछले नौ दिनों में एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिससे आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ सकता है। वही सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 या 100 से ज्यादा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल का प्राइस 101.01 रुपये लीटर पहुंच गया है। जबकि अब डीजल का दाम 92.27 है।

बता दें कि इंडियन आयल के आकड़ो के मुताबिक दिल्ली में 16 मार्च को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी। जिसके अनुसार केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी 27.90 रुपये प्रति लीटर थी। वही दिल्ली सरकार के द्वारा वसूला जाने वाला VAT 15.50 रुपये प्रति लीटर था। जिसका अर्थ यह है कि 100 रुपये के पेट्रोल पर करीब 45 रुपये टैक्स भरा जाता है।

फिलहाल, देश के कई बड़े शहरों का रेट जान लीजिए-:

शहर
               पेट्रोल
              डीज़ल
दिल्ली 101.01 92.27
कोलकाता               110.52                95.42
मुंबई               115.88                100.1
चेन्नई 106.69 96.76

जानकारी के लिए बता दें कि रूस यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी आ रही है। हालांकि 114 डॉलर पार पंहुचा हुआ कच्चा तेल 104 डॉलर तक आ गया।

यह भी पढ़े: Jio Recharge Plan: जिओ ने यूजर्स को दी खुशखबरी, निकाला 30 दिन वाला वैधता प्लान

Exit mobile version