PM Modi द्वारा मिल रही है ये सौगात, बाटेंगे आयुष्मान कार्ड और होगा मुफ्त इलाज

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से आम जनता के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. इसी के साथ पीएम मोदी आज लाखों लोगों

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से आम जनता के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. इसी के साथ पीएम मोदी आज लाखों लोगों को बड़ी सौगात दे रहे हैं. आपको बता दें, किसानों के खाते में पीएम किसान स्कीम की 12वीं किस्त आने जा रही है. इतना ही नहीं PM Modi आज आयुष्मान कार्ड भी जारी करवाने जा रहे है।

किन लोगों को जारी होंगे आज कार्ड?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे है। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे. इस कार्ड द्वारा आप निशुल्क इलाज करा सकते हैं. सरकार ने इस योजना के पुरे देश के करोड़ों लोगों को फ्री इलाज की सुविधा देने का एलान किया है.

योजना के फायदे:

अगर इस कार्ड के फायदे की बात करें तो इस योजना के चलते हर घर के लोगों को साल के 5 लाख रुपये तक का फायदा मिलता है. इस योजना में परिवार के सभी सदस्यों और उम्र की कोई सीमा नहीं तय होती है. इसी के चलते अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज तक की सुविधा फ्री में दी जाती है.

आयुष्मान भारत कार्ड कैसे डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
  • उसके बाद लॉगिन करें
  • फिर अब आधार नंबर डालकर आगे बढ़ें
  • उसके बाद ‘अप्रूव्ड बेनेफिशियरी’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अप्रूव्ड गोल्डन कार्ड की लिस्ट दिखने के बाद कन्फर्म पर क्लीक करे
  • अब आपको CSC वेलेट दिखेगा, उसमे पासवर्ड डालें
  • पिन डालें और होम पेज पर आएं
  • उसके बाद डाउनलोड कार्ड का विकल्प दिखेगा
  • अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत?

यदि आप भी ये कार्ड लेना चाहते हैं तो आपके पास में राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर देना आवश्यक होता है.

Insta loan services

यह भी पढ़े: Amul Milk Price Hike: फेस्टिव सीजन में दिया ग्राहकों को झटका, नई कीमतें आज से लागू

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!