Post Office Savings Account की स्टेटमेंट अब ऑनलाइन कर सकेंगे चेक, देखें स्टेप्स
लोग निवेश करने के कई तरीके अपनाते है और इन तरीकों पोस्ट ऑफिस भी शामिल है जैसा की आपको पता है कि पोस्ट ऑफिस कई तरह की स्कीम चलाता है

लोग निवेश करने के कई तरीके अपनाते है और इन तरीकों पोस्ट ऑफिस भी शामिल है जैसा की आपको पता है कि पोस्ट ऑफिस कई तरह की स्कीम चलाता है। जिसकी मदद से लोग निवेश कर सकते है आपको बता दें कि इसी में पोस्ट ऑफिस बचत बैंक योजना (Post Office Savings Account) भी शामिल है इसमें लोग अपनी बचत को सुरक्षित रख सकते है।
इसके अलावा अब लोग अपने अकाउंट की डिटेल ऑनलाइन भी चेक कर सकते है और ऑनलाइन अपने अकॉउंट की स्टेटमेंट की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस स्कीम के लिए ई-पासबुक की सुविधा चालू की है इस सुविधा के शुरू होने के बाद खाताधारक अपने डाकघर बचत बैंक खाते की पासबुक को ऑनलाइन एक्सेस कर पाएंगे।
इसके अलावा डाकघर बचत बैंक योजना के और अधिक डिजिटल होने की उम्मीद जताई जा रही है क्योकि अब खाताधारक अपनी इच्छा से किसी भी अवधि का लेनदेन जान सकेंगे। इससे पहले लोग केवल मिनी स्टेटमेंट तक ही सिमित थे लेकिन अब खाताधारक अपना विवरण खुद हासिल कर सकेगा और अब उन्हें डाकघर की कोई आवश्यकता नहीं है अब हम आपको कुछ स्टेप्स बताते है जिसके जरिये आप ऑनलाइन ही चेक कर सकते है।
सबसे पहले Post Office ऐप में लॉगिन करे उसके बाद मोबाइल बैंकिंग पर जाये फिर अपने खाते की जानकारी भरे उसके बाद गो बटन पर क्लिक करे जिसके बाद आपको डाकघर खाते का डैशबोर्ड दिखाई देगा यहाँ आपको बैलेंस और स्टेटमेंट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा स्टेटमेंट पर क्लिक करे जिसके बाद आपको मिनी स्टेटमेंट और अकॉउंट स्टेटमेंट का विकल्प मिलेगा उसके बाद स्टेटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करे फिर वह अवधि चुनें, जिसके लिए आप अपना पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक की डिटेल देखना चाहते हैं। उसके बाद स्टेटमेंट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।
ये भी पढ़े: इस वेबसाइट पर 2000 रूपये में मिल रहा है महंगा लैपटॉप, जल्दी चेक करें डील










