Rapid Rail Revolution: नमो भारत कॉरिडोर से बदलेगा दिल्ली-मेरठ सफर
दिल्ली से मेरठ के बीच सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi 22 फरवरी को दिल्ली...

Rapid Rail Revolution: दिल्ली से मेरठ के बीच सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi 22 फरवरी को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे। यह हाई-स्पीड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम राजधानी दिल्ली को मेरठ से करीब 82 किलोमीटर लंबे रूट के जरिए जोड़ेगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा लगभग एक घंटे में पूरी हो सकेगी।
इस परियोजना के तहत दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक कनेक्टिविटी विकसित की गई है। हाल ही में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 5 किलोमीटर तथा मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक करीब 21 किलोमीटर लंबे सेक्शन का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इन हिस्सों का औपचारिक उद्घाटन 22 फरवरी को किया जाएगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री मेरठ मेट्रो के पहले चरण को भी हरी झंडी दिखाएंगे। करीब 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो फेज-1 में 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इसे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की मुख्य धुरी माना जा रहा है, जो रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों को तेज रफ्तार कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) के अनुसार, कॉरिडोर का लगभग 55 किलोमीटर हिस्सा पहले से परिचालन में है और 11 स्टेशनों के बीच सेवाएं दी जा रही हैं। पूरे कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के साथ-साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
परियोजना का असर रियल एस्टेट सेक्टर पर भी साफ दिखाई दे रहा है। एनसीआरटीसी के मुताबिक, स्टेशनों के दो किलोमीटर के दायरे में जमीन की कीमतों में पिछले दो वर्षों में 30 से 67 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर मेरठ, गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर में नए हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की घोषणाएं तेज हुई हैं, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: viral mother video: मां की सजा या क्रूरता? बेटी के बैग में रखीं कई ईंटें









