‘नहीं कराया ये काम तो बंद हो जाएगा SBI YONO अकाउंट’, सरकार ने दी ये जानकारी

अगर आपके पास SBI में खाता खुला हुआ है तो यह खबर आपके ल‍िए है क्योकि इस खबर को पढ़कर आप साइबर क्राइम करने वालों से सचेत रह सकते है

अगर आपके पास SBI में खाता खुला हुआ है तो यह खबर आपके ल‍िए है क्योकि इस खबर को पढ़कर आप साइबर क्राइम करने वालों से सचेत रह सकते है। इसकी वजह है कि इन द‍िनों एसबीआई खाताधारकों के पास थोड़े दिनों से एसबीआई योनो एप (SBI YONO App) से जुड़ा एक मैसेज आ रहा है और इस मैसेज में अकाउंट होल्‍डर से उनका PAN कार्ड नंबर अपडेट करने के ल‍िए कह रहे है जिस मैसेज में एक ल‍िंक भी द‍िया गया है।

बता दें कि वायरल हो रहे इस मैसेज का जब पीआईबी फैक्‍ट चेक (PIB Fact Check) क‍िया गया तो इसमें बहुत से हकीकत सामने आई जहां फैक्‍ट चेक में पाया गया क‍ि बैंक की तरफ से ऐसा क‍िसी भी प्रकार का मैसेज ग्राहकों को नहीं पहुंचाया गया है और यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी बताया गया है।

साथ ही बताया गया कि बैंक की तरफ से इस तरह क‍िसी भी प्रकार ग्राहकों से संपर्क नहीं क‍िया जाता है और इसी के चलते यद‍ि आपने यहां पर क‍िसी भी तरह की जानकारी शेयर की है तो आप जालसाजी का श‍िकार हो सकते हैं। वही पीआईबी फैक्‍ट चेक के जर‍िये सलाह भी दी गई क‍ि कभी भी अपनी व्‍यक्‍त‍िगत जानकारी क‍िसी के साथ कभी शेयर न करे।

क्या है वायरल मैसेज?

हालाँकि, सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे इस टेक्‍सट मैसेज में कहा गया है क‍ि SBI यूजर आपका YONO अकाउंट आज बंद हो जाएगा और कृपया करके इस ल‍िंक पर क्‍ल‍िक करके अपना PAN कार्ड नंबर अपडेट कर करवाए। बता दें बैंक की तरफ से आपको अगर जानकारी ई-मेल या एसएमएस के माध्‍यम से नहीं मांगी जाती है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!