अमेरिका को झटका, रूस से तेल के बाद अब दोगुना कोयला खरीदेगी भारत सरकार

तेल के बाद अब कोयला खरीदेगी भारत सरकार। भारत ने जब रूस से तेल खरीदने का फैसला लिया था, तभ अमेरिका भड़क गया था।

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग 33 दिनों चल रहा युद्ध ख़तम होने का नाम ही नहीं ले रहा। इसी बीच अमेरिका और कई यूरोपी देशों ने रूस पर कई पाबंदियां लगा दी है। वही भारत ने कम दाम पर तेल खरीदने की घोषणा करके कई देशों को चौंका दिया है। इसी के साथ अब कई देशों को मिर्ची लगाने का प्लान भारत ने तैयार कर दिया है। दरअसल भारत ने अब रूस से तेल के अलावा दोगुना कोयला खरीदने के लिए तैयारी कर रहा है।

बता दें कि केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को बताया कि भारत ना केवल कोकिंग कोल खरीदना बरक़रार रखेगा बल्कि इससे और ज्यादा मात्रा में खरीदेगा। रूस से तेल पर भारी छूट मिलने के बाद भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदने का फैसला किया था। जिसके बाद अब भारत सरकार कोकिंग कोल दोगुना खरीदने के लिए तैयार है।

अमेरिका को लग सकती हैं मिर्ची !

गौरतलब है कि भारत ने जब रूस से तेल खरीदने का फैसला लिया था तभी से अमेरिका भड़क गया था। इस पर अमेरिका ने टिप्पणी दी थी और कहा था कि भले ही भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेगा, लेकिन यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को इतिहास के गलत पक्ष में डाल देगा। इस टिपण्णी पर भारत ने पलटवार करते हुए कहा था कि इस मामले पर राजनीति ना की जाए। जानकारी के लिए बता दें कि चीन के बाद भारत दूसरा कोयला खरीदने वाला देश है।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़ें…सऊदी अरब में ऊंट की नीलामी, जाने कितने करोड़ में लगी बोली !

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!