ट्रेवलदेशबिज़नेस

जल्द ही इस रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन, जानें क‍िराये की पूरी ल‍िस्‍ट

अगर आप भी ज्यादातर रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की ट्रेनों को अपडेट कर दिया है और बहुत

अगर आप भी ज्यादातर रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की ट्रेनों को अपडेट कर दिया है और बहुत सुविधाओं दे रहे है। यह ट्रेन 30 सितंबर से पटरी पर दौड़ेगी। नई वंदे भारत 2 मौजूदा वंदे भारत से कई तरीको से अलग है। इस ट्रेन को 30 सितंबर को अहमदाबाद से लेकर मुंबई के लि‍ए रवाना क‍ि जाएगी। हालांक‍ि इसको लेकर रेलवे की तरफ से कोई आध‍िकार‍िक बयान नहीं द‍िया।

नई वंदे भारत में सफर करने के लिए लोगो में बेसब्री बनी हुई है। आपको बता दें, मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस में एग्‍जीक्‍यूट‍िव क्‍लॉस के ल‍िए यात्र‍ियों को सिर्फ 2,349 रुपये का फेयर देना होगा। वहीं दूसरी तरफ चेयर कार का बेस फेयर 1,144 रुपये हैओर इसी के अंदर किसी भी प्रकार का कोई भी टैक्स शाम‍िल नहीं है।

आपको बता दें, नई वंदे भारत मुंबई से अहमदाबाद के बीच सिर्फ दो स्‍टेशन पर रुकेगी। रेलवे की तरफ से इसमें क‍िराये को अंतिम रूप द‍िया गया है, इसमिए वंदे भारत के यात्रियों को शताब्दी ट्रेनों के किराये का 1.4 गुना किराया देना होगा।

वंदे भारत की एग्‍जीक्‍यूट‍िव क्‍लास का अहमदाबाद से लेकर सूरत का किराया 1,312 रुपये होगा और चेयर कार का किराया 634 रुपये होगा। वहीं एग्‍जीक्‍यूट‍िव क्‍लास में सूरत से मुंबई तक फेयर 1,522 रुपये और चेयर कार सफर 739 रुपये में होगा। आईसीएफ चेन्‍नई की तरफ तैयार की गई नई वंदे भारत को ज्यादातर 180 क‍िमी प्रत‍ि घंटा की रफ्तार पकड़ेगी, लेक‍िन अभी रेलवे ट्रैक 130 क‍िमी प्रत‍ि घंटा से ज्‍यादा की रफ्तार पर सपोर्ट नहीं करता।
Insta loan services

यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button