Swiggy के चाहने वालों को लगेगा झटका! देना होगा ग्राहकों को अब ये एक्सट्रा चार्ज
Swiggy द्वारा कार्ट वैल्यू के बावजूद यूजर्स से प्रत्येक फूड ऑर्डर के लिए अब से 2 रुपये का प्लेटफॉर्म फी वसूलना शुरू हो चूका है

देश में बहुत से लोग है जो ऑनलाइन फ़ूड आर्डर करते है और घर बैठे अपनी पसंदीदा चीज़ें मंगवाते है। ऐसे में अब लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है जहां अगर आप भी स्विगी (Swiggy) ब्रांड से लंच या डिनर मंगवाते हैं तो यह खबर आपको झटका दे सकती है। जानिए पूरी खबर
बता दें की पसंदीदा ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) द्वारा कार्ट वैल्यू के बावजूद यूजर्स से प्रत्येक फूड ऑर्डर के लिए अब से 2 रुपये का प्लेटफॉर्म फी वसूलना शुरू हो चूका है। इसका मतलब है की कंपनी की तरफ से ये बताया गया कि केवल मुख्य प्लेटफॉर्म पर अब से फूड ऑर्डर पर अतिरिक्त चार्ज लगाया जाना है लेकिन ये चार्ज इंस्टामार्ट यूजर्स पर लागू नहीं होगा।
वही इस बारे में Swiggy के प्रवक्ता की तरफ से इस बदलाव के बारे में बताया गया कि प्लेटफॉर्म शुल्क फूड के ऑर्डर पर लिया जाने वाला मामूली फ्लैट शुल्क होने वाला है और यह शुल्क हमको अपने प्लेटफॉर्म को बस उसको संचालित करने और साथ ही उसको बेहतर बनाने में और भी ज्यादा मदद करता दिखेगा।
हालाँकि, पिछली रिपोर्ट में सामने बताया गया और स्विगी द्वारा दावा भी किया कि उसने एक दिन में डेढ़ से दो मिलियन से ज्यादा ऑर्डर प्राप्त किए थे क्योकि हैदराबाद में लोगों ने रमजान के दौरान फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी पर कम से कम 10 लाख प्लेट बिरयानी और 4 लाख प्लेट हलीम का बड़ा ऑर्डर दिया था।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










