त्योहारों के बीच मिलेंगे खुशखबरी, मिडिल क्लास के लिए मोदी सरकार ला रही है एक नई योजना

हर मिडिल क्लास परिवार अपना खुद का घर होने का एक सपना देखता है। इस सपने को साकार करने के लिए जल्द ही मोदी सरकार नई हाउसिंग स्कीम लेकर आ रही है। 

आमतौर पर हर मिडिल क्लास परिवार एक सपना देखता है कि उनका भी एक अपना घर हो। इसी सपने को साकार करने के लिए बीजेपी सरकार नई हाउसिंग स्कीम लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्द ही शहरी गरीबों और मिडिल क्लास के लिए 60,000 करोड़ रुपए की एक नई ब्याज सब्सिडी शुरू करने वाली है।  व्यय वित्त समिति ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी है। इस नई योजना के तहत पात्र घरों का कारपेट एरिया काफी अधिक होने की आशंका है। 

मिडल क्लास परिवारों को सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, इस महीने के अंत तक हो सकता है ऐलान-New Housing Scheme !

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार सरकार की यह योजना 5 साल तक चलेगी। इस योजना के जरिए  रु50,00,000 तक के होम लोन पर हर वर्ष 3-6 % ब्याज पर छूट दी जाएगी।  फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के एक अधिकारी ने बताया है कि ईएफसी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। तो वहीं दूसरी तरफ आवास और शहरी विकास मंत्रालय वित्त मंत्रालय ने अभी इसपर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट जल्द ही इस योजना पर विचार करेगी। 

 

सूत्रों की मानें तो मोदी सरकार इस योजना का ऐलान त्योहारी सीज़न में कर सकती है। दरअसल अक्टूबर से नवंबर के दौरान प्रमुख राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और अगले साल यानि कि 2024 में भी लोकसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले मोदी सरकार अलग-अलग स्कीम या राहत के जरिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर सकती हैं। 

 

 

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!