दिवाली से पहले इन शेयर से होगा तगड़ा मुनाफा, 63 फीसदी तक भागेंगे दाम

जैसा की आप जानते है की दीवाली 2025 बस कुछ ही दिन दूर है और हर जगह रौनक अपने चरम पर है। निवेशक, ट्रेडर्स तथा ब्रोकरेज हाउस सभी

जैसा की आप जानते है की दीवाली 2025 बस कुछ ही दिन दूर है और हर जगह रौनक अपने चरम पर है। निवेशक, ट्रेडर्स तथा ब्रोकरेज हाउस सभी दीवाली धमाका रिटर्न्स की तैयारी में लगे हुए हैं। पिछले 5 दिनों में ही शेयर बाजार ने जोश दिखाया है। निफ्टी 50 ने 1.5% की छलांग लगाकर 25,200 का आंकड़ा पार किया है, जबकि सेंसेक्स 1,100 अंक चढ़कर 82,500 के स्तर पर बंद हुआ है।

अब जब बाजार में एक दम तेजी का माहौल है, तो यदि आप भी इस दीवाली पर अपने पोर्टफोलियो को एक दम “लक्ष्मी” से भरना चाहते हैं, तो भारत की टॉप ब्रोकरेज फर्म्स के दीवाली पर स्टॉक पिक्स पर जरूर नजर डालें। इनमें से एक स्टॉक्स 63% तक का रिटर्न देने का दम रख रहा है।

Philip Capital के दीवाली 2025 पटाखे
Philip Capital ने जिन स्टॉक्स को चुना है, उनमें से कुछ ने बाजार में पहले से ही काफी रफ्तार पकड़ रहे है और आगे और उछाल की उम्मीद है।

शेयर का नाम अनुमानित रिटर्न
Hemisphere Prop 63%
ABB 54%
BEL 46%
DLF 44%
Hindalco 40%
CAMS 37%
Mankind Pharma 38%
Angel One 28%
HDFC Life 28%
Mphasis 23%

Prabhudas Lilladher Capital के भरोसेमंद दांव
ब्रोकरेज फर्म Prabhudas Lilladher ने SBI, ITC, HAL और Max Healthcare जैसे स्टॉक्स पर दांव लगाने की बात की है। इनसे 35% तक का रिटर्न मिलने की आशंका है। यह स्टॉक्स कम रिस्क, स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।

Geojit Financial Services पर किन शेयरों पर भरोसा
जियोजित ने इंफोसिस, HUL, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सुजलॉन एनर्जी, ब्रिगेड इंटरप्राइजेज जैसे बढ़िया स्टॉक्स इसमें चुने गए हैं। इनमें से काफी ब्लू चिप हैं, जो दीवाली के बाद भी ग्रोथ देंगे।

एक्सिस सिक्योरिटी के शानदार टारगेट्स

कंपनी वर्तमान मूल्य (₹) टारगेट प्राइस (₹)
Bajaj Finance 989 1,100
SBI 865 1,025
HDFC Bank 965 1,150
Bharti Airtel 1,896 2,300
Shriram Finance 647 750
D Mart 4,418 5,280
Lupin 1,979 2,400
Max Healthcare 1,069 1,450
Hero 5,550 6,245
Prestige Group 1,530 2,000
APL Apollo 1,739 1,950
Mahanagar Gas 1,278 1,549
Kiloskar 2,000 2,330
Sansera Engineering 1,400 1,580

एक्सिस सिक्योरिटी (Axis Securities) ने टॉप फेस्टिवल स्टॉक्स में मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare), प्रेसटीज ग्रुप (Prestige Group), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), ल्यूपिन (Lupin), SBI और HDFC बैंक शेयर जैसे नाम भी मौजूद हैं। ब्रोकरेज तथा बाजार विशेषज्ञों का यह मानना है कि यह दीवाली लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए “गोल्डन अवसर” के जैसे है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!