1 अक्टूबर से ऑनलाइन पेमेंट में होगा ये बड़ा बदलाव, RBI लाया नया नियम

एक खबर सामने आयी है जहां 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन (CoF Card Tokenisation) नियम आ रहा है, जानिए पूरी खबर

ऑनलाइन पेमेंट के चलते अब तकरीबन सभी लोग उसका इस्तेमाल करते है और उसी को अपना रहे है। लेकिन अब इसी के चलते एक खबर सामने आयी है जहां 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन (CoF Card Tokenisation) नियम आ रहा है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि 1 अक्टूबर से बहुत सी चीज़ो में बदलाव होने जा रहा है जिसके चलते बैंकिंग सेक्टर से जुड़े बड़े नियम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए RBI 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन (CoF Card Tokenisation) नियम ला रहा है। जिसमे टोकनाइजेशन सिस्टम में बदलाव आने के बाद कार्डहोल्डर्स को ज्यादा सुविधाएं और सुरक्षा मिलेगी।

ये नियम उन लोगों पर लगाया जा रहा है जो लोग क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिये पेमेंट करते है और उनके लिए अब पहले से ज्‍यादा सुरक्षित बनाया जा सके। इसका कारण यही है कि पिछले कुछ दिनों से क्रेडिट-डेबिट कार्ड के साथ हो रहे धोखाधड़ी कि कई खबरें सामने आ रही थी। जिसके चलते ये नया नियम लाया गया है और अब कस्‍टमर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन, पॉइंट ऑफ सेल (POS) या ऐप पर ट्रांजैक्शन करेंगे, तो सभी डिटेल इनक्रिप्टेड (Encrypted) कोड में सेव होगी।

क्या है टोकनाइजेशन ?

ये बहुत ही आसान तरीका है जिसमे डेबिट और क्रेडिट कार्ड का पूरा डेटा ‘टोकन’ में बदल जाता है जिससे आपके कार्ड की जानकारी डिवाइस में छिपाकर रखी जाती है। साथ ही RBI ने बताया कि कोई भी शख्‍स टोकन बैंक पर रिक्वेस्ट कर कार्ड को टोकन में बदल सकता है और इसके लिए कोई पेमेंट नहीं करना होगा। अगर आप ऐसा कर लिए तो किसी भी शॉपिंग वेबसाइट या ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आपके कार्ड की जानकारी को टोकन में सेव किया जा सकेगा।

Aadhya technology
ये भी पढ़े: देश के विरोध में वीडियो बनाने वाले इन 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो हुए बैन

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!