शताब्‍दी एक्‍सप्रेस में शुरू हुई ये धसू सर्व‍िस, सफर करने वालों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले

भारतीय रेलवे यात्र‍ियों के सफर को और भी बेहतर करने के ल‍िए रेलवे प्रयासरत है. प‍िछले द‍िनों रेलवे बोर्ड की और से शताब्‍दी से यात्रा करने वाले

भारतीय रेलवे यात्र‍ियों के सफर को और भी बेहतर करने के ल‍िए रेलवे प्रयासरत है. प‍िछले द‍िनों रेलवे बोर्ड की और से शताब्‍दी से यात्रा करने वाले यात्र‍ियों को एक बड़ा तोहफा द‍िया गया था. यदि आपको भी शताब्‍दी एक्‍सप्रेस से सफर करना अच्छा लगता है तो यह खबर सुनकर आप जरूर खुश होंगे। प‍िछले द‍िनों सेंट्रल रेलवे जोन ने पांचवा व‍िस्‍टोड‍ियम कोच पेश, निवेदित क‍िया था. इस कोच को पुणे-सिकंदराबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस में जोड़ा गया था.

व‍िस्‍टोड‍ियम कोच का अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िल रहा:

दरअसल, रेलवे इन कोच को ऐसे रूट पर चलने वाले ट्रेनों में जोड़ रही हैं जहां पर सफर के चलते यात्री प्राकृत‍िक सौंदर्य का मजा उठा सकें. सूत्रों के मुताबिक, पुणे-सिकंदराबाद के साथ बाकि रूट पर रेलवे व‍िस्‍टोड‍ियम कोच का अच्‍छा र‍िस्‍पांस मिला। इस र‍िस्‍पांस को देखते हुए आने वाले द‍िनों में रेलवे की प्‍लान‍िंग और भी ट्रेनों में इस प्रकार के कोच की सुव‍िधा शुरू कर रही है।

व‍िस्‍टोड‍ियम कोच में ऊपर लगे हुए शीशे और चौड़ी खिड़की के पैनल से सफर का मजा बेहद बढ़ जाता है। सिकंदराबाद-पुणे रूट पर आप भीगवान के पास उजनी बैकवाटर और बांध का भी आनंद उठा सकते हैं.

कोच में यात्रियों को 360-डिग्री व्यू देखने को मिलता है. इससे कोच में बैठकर सफर करने का मजा दस गुना बढ़ जाता है. रेलवे के आने वाले समय में इस प्रकार के कोच ऐसी हर उन ट्रेन में लगाए जाएं जो प्राकृत‍िक दृश्‍यों के बीच से होकर निकलती हैं.

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!