आज से 3 दिनों तक ये फ्लाइट रहेगी बंद, लोगों ने जताई चिंता, क्या टिकट का मिलेगा रिफंड?

एक खबर सामने आयी है जहां Go First Flight भारी घाटे में फंस गई है, 3, 4 और 5 मई को अपनी सभी फ्लाइट कैंसल करने की सूचना जारी कर दी है

अक्सर आपको कही जल्दी सफर करने के लिए या कही दूर भी जाना होता है तो आप फ्लाइट का इस्तेमाल करते है। लेकिन अब एक खबर सामने आयी है जहां प्राइवेट एयरलाइन कंपनी Go First Flight भारी घाटे में फंस गई है और अपने खर्चे चलाने के लिए फंड न होने की वजह से उसने दिवालिया (Bankrupt) घोषित करने के लिए NCLT में अप्लाई कर चुके है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा 3, 4 और 5 मई 2023 को अपनी सभी फ्लाइट कैंसल करने की सूचना जारी कर दी है।

बता दें कि एविएशन रेगुलेटर DGCA द्वारा इस तरह अचानक सभी फ्लाइट को कैंसल किए जाने पर Go First को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कंपनी की ओर से एकाएक किए जाने पर अब सारी मुसीबत इन फैसलों से वे यात्री अधर में फंस गए हैं, जिन्होंने उसकी उड़ानों में अपने पहले से ही अडवांस टिकट बुक करवा रखी थी।

ऐसे में उन्हें समझ बिलकुल नहीं आ रहा है कि क्या उन्हें अपना टिकट बुकिंग का रिफंड वापस मिल पायेगा नहीं। वही यात्रियों के मन में उठ रहे भुगत से ऐसे ही सवालों को फोकस करते हुए कंपनी ने अब अपनी तरफ से बयान जारी कर उनके शंकाओं को दूर करने की कोशिश की है जहां कंपनी द्वारा ये दावा किया है कि वह अपने ग्राहकों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी और उन्हें कोई भी नुकसान नहीं होने देगी।

मिलेगा रिफंड?

इस बारे में खुद Go First ने ट्वीट कर बताया कि अगर आपकी भी फ्लाइट कैंसिल हुई तो आपको घबराने कि जरूरत नहीं है क्योकि आपको एयरलाइन की ओर से पूरा रिफंड दिया जाएगा और ये रिफंड आपके ओरिजिनल पेमेंट में ही वापस कर दिया जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!