भारत में लांच हुई ये हाईटेक बस जिसके सामने फेल है हवाई जहाज की सुरक्षा
वॉल्वो बस कंपनी का तो नाम सुना ही होगा जिसने अभी हाल ही में एक बस लांच कि है जिसकी खासियत इतनी है कि आपको वो हैरान कर देगी

देश में बहुत से लोग है जो बस में सफर करते है और शहर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी यात्रा करते है। ऐसे में एक ऐसी बस लांच हुई है जिसकी सुविधाएं हवाई जहाज़ से भी बेहतर है। जानिए पूरी खबर
आपने वॉल्वो बस कंपनी का तो नाम सुना ही होगा जिसने अभी हाल ही में एक बस लांच कि है जिसकी खासियत इतनी है कि आपको वो हैरान कर देगी। इस बस कि लंबाई कि बात करे तो ये 15000 mm, चौड़ाई 2600bmm और ऊंचाई 3800 mm बताई जा रही है और बस का वजन 22200 किलो है।
हालाँकि, इसकी लागत कि बात करे तो बस की कीमत 1.3 करोड़ से 2 करोड़ तक हो सकती है। साथ ही बस के स्पेसिफिकेशन और कस्टमाइजेशन पर भी इस बस की कीमत और बधाई जा सकती है। ऐसे में इसकी सुरक्षा में भी कड़े इंतेजाम किए गए हैं जहां बस में पैनोरेमिक विंडो और बेहतर विजिबिलिटी के लिए ग्रेडिएंट थियेटर फ्लोर की सुविधा भी दी गई है।
इतना ही नहीं इस बस में सर्विलांस सिस्टम भी लगाया गया है। बस में हर 2 मीटर पर इमरजेंसी पैनिक बटन भी लगा हुआ है। इसके अलावा बस में हुटर की सुविधा भी दी गई है जो इस बस को बेहद खास बनाता है।
क्या है इसके फीचर्स ?
जानकारी के अनुसार वॉल्वो इंडिया ने अपनी सबसे प्रीमियम बस में पूरा इंतेजाम किया गया है जो यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने का और इस बस को वॉल्वो 9600 का नाम दिया गया है। इस बस की क्षमता 8 लीटर इंजन वाली बताई जा रही है। इस बस में सिटिंग और स्लीपर दोनों तरह की सुविधा है।
यह भी पढ़े: अब दमदार पावर के साथ आ रही है Hero Splendor 125cc, जानिए फीचर्स और कीमत










