Tomato Price: टमाटर के दाम में आएगी गिरावट, इस शहर में मिलेगा 100 रुपये किलो
सब्जियों के दाम जब भी बढ़ते हैं, तब उसका असर लोगों की जेब पर पड़ता है. सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट काफी खराब हो जाता है. वहीं

सब्जियों के दाम जब भी बढ़ते हैं, तब उसका असर लोगों की जेब पर पड़ता है. सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट काफी खराब हो जाता है. वहीं पिछले कुछ दिनों से सभी लोगों को एक ही सब्जी के दाम ने बेहद परेशान कर रहे हैं और वो सब्जी है टमाटर. आलू, प्याज और टमाटर सब्जियों में सबसे जरुरी मानी जाती है और पिछले काफी दिनों से देश में टमाटर के दाम काफी बढ़े हुए हैं. टमाटर के भाव काफी जगहों पर 100 रुपये से भी पार हो चुके हैं. ऐसे में लोगों को इसे टमाटर लेने के लिए काफी सोचना भी पड़ता है. हालांकि अब एक जगह टमाटर 100 रुपये से कम हुआ है।
टमाटर की बिक्री
मोबाइल वैन
अधिकारियों ने सुचना देते हुए बताया कि नोएडा के रजनीगंधा चौक स्थित एनसीसीएफ कार्यालय में और ग्रेटर नोएडा और बाकि की जगह पर मोबाइल वैन द्वारा टमाटर बेचे जाएंगे. साथ ही यह भी बताया की, सहकारी संस्था सप्ताहांत के दौरान लखनऊ, कानपुर तथा जयपुर जैसे बाकि शहरों में बिक्री शुरू करेगी.
टमाटर बेचने का आदेश
सहकारी समितियों एनसीसीएफ तथा नेफेड को केंद्र सरकार से टमाटर बेचने का आदेश दिया गया, क्योंकि देश में इस प्रमुख सब्जी की खुदरा दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









